फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bilawal Bhutto says if military court convicts Imran Khan then our party can pardon him

Pakistan: सैन्य अदालत द्वारा इमरान खान को दोषी ठहराने पर माफी दे सकती है पार्टी, बिलावल भुट्टो ने दिया संकेत

Thu, 03 Oct 2024 03:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 03 Oct 2024 03:02 AM IST
सार

बिलावल भुट्टो ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के सैन्य मुकदमे पर नपे-तुले शब्दों में अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि हमें पहले सबूतों का मूल्यांकन करना होगा। हमारे पास राष्ट्रपति की माफी देने की शक्ति है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी मृत्युदंड के विरोध में है।

विज्ञापन
Bilawal Bhutto says if military court convicts Imran Khan then our party can pardon him
बिलावल भुट्टो - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने संकेत दिया है कि उनकी पार्टी जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सैन्य अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने पर माफी दे सकती है।

विज्ञापन


इससे पहले, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 71 वर्षीय संस्थापक इमरान खान पर सैन्य अदालत में मुकदमा चलाया जा सकता है, क्योंकि उन पर अपने समर्थकों को सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए उकसाने का आरोप है।
विज्ञापन


बिलावल ने बुधवार को पत्रकारों से बात की। इस दौरान 36 वर्षीय बिलावल से पूर्व प्रधानमंत्री खान के सैन्य मुकदमे पर उनके रुख के बारे में पूछा गया, जिसका उन्होंने नपे-तुले शब्दों में जवाब दिया। बिलावल ने कहा कि हमें पहले सबूतों का मूल्यांकन करना होगा। हमारे पास राष्ट्रपति की माफी देने की शक्ति है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी मृत्युदंड के विरोध में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलावल के पिता आसिफ अली जरदार, निवर्तमान राष्ट्रपति के रूप में दोषी ठहराए गए कैदियों को माफी देने की शक्ति रखते हैं।



इस बीच, बिलावल ने संविधान संशोधन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अगर संशोधन 25 अक्तूबर से पहले किए जाते हैं, तो मामला शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया जा सकता है, लेकिन अगर इसमें देरी होती है, तो यह तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी सांविधानिक अदालत के मामले को नहीं छोड़ेगी और इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बिलावल ने आग कहा कि हमने पहले ही काफी देरी का सामना किया है, हमारी मांगें 2006 से चली आ रही हैं और हमारे घोषणापत्र का हिस्सा हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि सांविधानिक न्यायालय के प्रमुख का कार्यकाल तीन साल का होगा और उन्होंने सैन्य अदालतों की स्थापना के प्रति अपना विरोध व्यक्त किया, इस बात पर जोर दिया कि संघीय सांविधानिक न्यायालय का औचित्य सर्वोच्च न्यायालय की ऐतिहासिक मिसालों में निहित है।

पूर्व क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान ने अपने मुकदमे को सैन्य अधिकारियों को सौंपे जाने के खिलाफ इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed