{"_id":"5e695cc98ebc3ec7490d9984","slug":"biden-wins-democratic-primary-election-from-missouri-mississippi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : मिसौरी और मिसिसिपी से डेमोक्रेटिक प्राथमिक चुनाव में जीते बिडेन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : मिसौरी और मिसिसिपी से डेमोक्रेटिक प्राथमिक चुनाव में जीते बिडेन
Thu, 12 Mar 2020 03:19 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 12 Mar 2020 03:19 AM IST
विज्ञापन
जो बिडेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन ने मंगलवार को मिसीसिपी और मिसौरी डेमोक्रेटिक प्राथमिक चुनाव में जीत हासिल की। उन्होंने यहां से सीनेटर बर्नी सैंडर्स को हराया। रिपोर्ट के मुताबिक, बिडेन ने अश्वेत मतदाताओं के साथ मिलकर अपनी ताकत दिखाई है।
विज्ञापन
हालांकि, इदाहो, मिशिगन, नॉर्थ डकोटा और वाशिंगटन में होने वाले हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते के सुपर ट्यूजडे में बिडेन ने बर्नी सैंडर्स के खिलाफ बढ़त हासिल कर ली थी। नामांकन के लिए एक उम्मीदवार को जुलाई में डेमोक्रेटिकनेशनल कन्वेंशन में 1,991 प्रतिनिधियों की जरूरत है।
विज्ञापन
इस बीच अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में दो प्रमुख डेमोक्रेटिक दावेदारों पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बिडेन और बर्नी सैंडर्स ने कोरोना वायरस के चलते मंगलवार रात को होने वाली अपनी रैलियां रद्द कर दीं। बिडेन के चुनावी अभियान संचालकों ने कहा है कि वे आगे होने वाले कार्यक्रमों के लिए भी सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों से सलाह लेते रहेंगे। वहीं सैंडर्स अभियान ने अपने बयान में कहा कि भविष्य के अपने कार्यक्रमों को लेकर वे स्थिति के आधार पर मूल्यांकन करेंगे।
विज्ञापन