फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Benjamin netanyahu claims Iran s top nuclear scientist killed in Israeli strikes calls Mojtaba Khamenei puppet

Israel: नेतन्याहू का दावा- इस्राइली हमलों में मारे गए ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक; मोजतबा को बताया कठपुतली

Fri, 13 Mar 2026 01:45 AM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 13 Mar 2026 01:45 AM IST
सार

इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर निशाना साधा। इसके साथ ही नेतन्याहू ने इस्राइली हमलों में ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों को मार गिराने का भी दावा किया। गौरतलब है कि इस्राइल की ओर से ईरान पर हमलों का दौर जारी है। इस्राइल और अमेरिका की ओर से ईरान पर किए गए हमलों से पश्चिम एशिया में संघर्ष छिड़ गया है। जो अब 14वें दिन में प्रवेश कर चुका है।

विज्ञापन
Benjamin netanyahu claims Iran s top nuclear scientist killed in Israeli strikes calls Mojtaba Khamenei puppet
बेंजामिन नेतन्याहू, इस्राइली पीएम - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार देर रात एक चौंकाने वाला दावा किया। उन्होंने कहा कहा कि ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक इस्राइली हमलों में मारे गए हैं। नेतन्याहू ने एक संवाददाता सम्मेलन में ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की कठपुतली करार दिया। 
विज्ञापन


एपी की रिपोर्ट के मुताबिक बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता पर तीखा हमले करते हुए कहा कि वह सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दे सकते। नेतन्याहू की यह टिप्पणी ईरान के सरकारी टीवी पर खामेनेई द्वारा जारी एक बयान के कुछ घंटों बाद आई है। इस बयान में मोजतबा ने ईरान की ओर से हमले जारी रखे जाने की बात कही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: ईरान की फुटबॉल टीम को डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी, बोले- सुरक्षा और जान का ध्यान रखें
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान की ओर से नहीं आया कोई आधिकारिक जवाब
ईरान की ओर से अभी तक इन दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, यह उम्मीद की जा रही है कि तेहरान इन आरोपों का खंडन करेगा और इस्राइल पर पलटवार करेगा। ईरान के सरकारी मीडिया द्वारा जारी किए गए बयान और सर्वोच्च नेता के सार्वजनिक रूप से न दिखने की खबरें भी कई सवाल खड़े करती हैं।


ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इस्राइल के साथ जारी जंग के बीच गुरुवार को पहला बयान जारी किया। हालांकि, इस बयान को उन्होंने खुद कैमरे पर नहीं पढ़ा। उनके इस बयान को सरकारी टेलीविजन पर एक समाचार एंकर ने पढ़ा। 

ये भी पढ़ें: Khamenei's Wife Alive: 'जिंदा हैं खामेनेई की पत्नी बघेरजादेह', ईरानी मीडिया ने कहा-मौत को लेकर फैली अफवाह झूठी

मोजतबा खामेनेई ने अपने बयान में क्या कहा?
मोजतबा खामेनेई के बयान में कहा गया, 'ईरान अपने पड़ोसी देशों के साथ मित्रता चाहता है। तेहरान अब केवल अमेरिका के ठिकानों को निशाना बना रहा है, जिस पर हमले जारी रहेंगे।' मोजतबा खामेनेई ने देश से एकजुटता आह्वान करते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखा जाएगा, ताकि ईरान के दुश्मनों पर दबाव बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि हम अपने शहीदों के खून का बदला लेंगे। 

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed