{"_id":"60a2c74d8ebc3e47792b904f","slug":"bengal-tiger-caught-in-houston-people-get-relieved","type":"story","status":"publish","title_hn":"ह्यूस्टन: इंडिया नामक बंगाल टाइगर पकड़ा गया, लोगों को राहत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ह्यूस्टन: इंडिया नामक बंगाल टाइगर पकड़ा गया, लोगों को राहत
Tue, 18 May 2021 01:13 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, ह्यूस्टन
एजेंसी, ह्यूस्टन
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 18 May 2021 01:13 AM IST
सार
- ह्यूस्टन में पकड़ा गया बंगाल टाइगर का नौ माह का शावक, लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
बंगाल टाइगर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले हफ्ते इंडिया नाम का एक बंगाल टाइगर ह्यूस्टन के पास सड़क पर घूमते हुए देखा गया था जिसे पुलिस ने पकड़कर टेक्सास की एनिमल सेंचुरी के सुपुर्द कर दिया है। यूएसए टुडे अखबार ने पुलिस कमांडर रॉन बोर्जा के हवाले से कहा कि नौ माह के इस टाइगर शावक का वजन 79 किलो है और उसकी सेहत अच्छी लग रही है। उसके सड़क पर खुले घूमने से कई लोग दहशत में थे, जिन्हें अब राहत मिली है।
विज्ञापन
टाइगर मालिकों के एक मित्र ने शहर के पशु आश्रय बीएआरसी को 'इंडिया' के ठिकाने के बारे में शनिवार को बताया था। 'इंडिया' को डलास के बाहर एक पशु अभयारण्य क्लीवलैंड एमोरी ब्लैक ब्यूटी रैंच में ले जाया जा रहा है। बोर्जा ने कहा कि 'इंडिया टाइगर' के मालिक विक्टर और जियोर्जियाना क्यूवास के थे जिन्हें पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
उन पर एक खतरनाक जानवर रखने के आरोप में गिरफ्तारी से बचने का आरोप भी लगाया गया। दरअसल, यह टाइगर हत्या के एक संदिग्ध आरोपी का था जो जमानत पर बाहर आया हुआ था। क्यूवास के वकील माइकल एलियट ने कहा कि उनका मुवक्किल बाघ का असली मालिक नहीं है और वह उस जानवर की देखभाल नहीं कर रहा था। पुलिस ने बताया कि ह्यूस्टन में चिड़ियाघर के अलावा किसी को भी यह खतरनाक और ताकतवर जानवर रखने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन