{"_id":"5f3d824f8ebc3e3ccf2ffedd","slug":"belarus-president-alexander-lukashenko-says-there-wont-be-new-elections-until-you-kill-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलारूस: राष्ट्रपति ने कहा- मेरी मौत के बाद ही होंगे दोबारा चुनाव, मुझे गोली मार दो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बेलारूस: राष्ट्रपति ने कहा- मेरी मौत के बाद ही होंगे दोबारा चुनाव, मुझे गोली मार दो
Thu, 20 Aug 2020 01:20 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिंस्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिंस्क
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 20 Aug 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
बेलारूस में सड़कों पर जमा प्रदर्शनकारी
- फोटो : पीटीआई
बेलारूस में चुनावों के दौरान हुई धांधली को लेकर देश भर में जारी प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा है कि मेरे जिंदा रहते इस देश में दोबारा चुनाव नहीं होंगे, मुझे गोली मार दो और चुनाव करवा लो। देश में राष्ट्रपति पर चुनाव में धांधली के आरोप लगे हैं जबकि लुकाशेंको के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली विपक्ष की नेता स्वेतलाना तिखानोव्सना पहले ही देश छोड़कर फरार हो गई हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने कहा कि आप चुनावों में बेईमानी के बारे में बात करते हैं और नए चुनाव आयोजित करना चाहते हैं। लेकिन जब तक आप मुझे नहीं मारते, तब तक कोई नया चुनाव नहीं होगा। लुकाशेंको के बयान पर भी प्रदर्शनकारियों की तरफ से हां-हां, तुम्हारे बिना के नारे सुनाई दिए।
विज्ञापन
बेलारूस में 65 वर्षीय राष्ट्रपति लुकाशेंको छठी बार राष्ट्रपति चुनाव जीते हैं। उन्हें यूरोप के आखिरी तानाशाह शासक के तौर पर भी जाना जाता है। कई स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों ने चुनाव स्वतंत्र या निष्पक्ष नहीं होने के लिए लुकाशेंको की आलोचना भी की है।
विज्ञापन
लुकाशेंको को बोलने तक नहीं दिया
देश में चल रहे विरोध के बीच राष्ट्रपति लुकाशेंको रैलियां कर समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में जब वे एक कारखाने में पहुंचे तो उन्हें बोलने ही नहीं दिया गया। कर्मचारियों ने लुकाशेंको के साथ वापस जाओ के नारे लगाते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की की। विरोध देखकर लुकाशेंको ने कहा कि जो लोग हड़ताल पर जाना चाहते हैं जा सकते हैं, सरकार नहीं गिरने वाली।