फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Belarus diverts plane to arrest journalist Roman Protasevich

कार्रवाई: बेलारूस ने जबरन विमान लैंड कराकर गिरफ्तार किया ब्लॉगर

Mon, 24 May 2021 03:35 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मॉस्को।
एजेंसी, मॉस्को। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 24 May 2021 03:35 AM IST
सार

  • राष्ट्रपति ने लड़ाकू विमान आसमान में भेजकर नीचे उतरवाया विमान
  • बेलारूसी राष्ट्रपति की वैश्विक स्तर पर आलोचना हो रही है

विज्ञापन
Belarus diverts plane to arrest journalist Roman Protasevich
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

बेलारूस के राष्ट्रपति एलक्जेंडर लुकाशेंको ने रविवार को ग्रीस के एथेंस से लिथुआनिया के विलिनियस शहर जा रहे रेयानएयर के यात्री विमान को अपने लड़ाकू विमान के जरिये जबरन मिंस्क एयरपोर्ट पर लैंड करने के लिए मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद बेलारूस के पुलिस अधिकारियों ने विमान में सवार लुकाशेंको के विरोधी कार्यकर्ता व ब्लॉगर रोमन प्रोटासविक (26) को गिरफ्तार कर लिया। प्रोटासविक पिछले साल बेलारूस के राष्ट्रपति चुनाव में लुकाशेंको के विजयी घोषित होने के बाद सड़कों पर किए गए विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के आरोप में वांछित था।
विज्ञापन


इस हरकत के लिए बेलारूसी राष्ट्रपति की वैश्विक स्तर पर आलोचना शुरू हो गई है। यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्य लिथुआनिया के राष्ट्रपति गीतानस नौसेदा ने ईयू और नाटो से इस हरकत का जवाब देने की गुहार लगाई है, जिसके बाद जर्मनी ने बेलारूस से तत्काल स्पष्टीकरण देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलैंड के प्रधानमंत्री ने इसे निंदात्मक सरकारी आतंकवादी कार्रवाई करार दिया है। यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लियन ने कहा कि बेलारूस की कार्रवाई पूरी तरह अस्वीकार्य है।


बीआईटीए स्टेट न्यूज एजेंसी के मुताबिक, तकरीबन लिथुआनिया की सीमा के करीब पहुंच चुके विमान में बम होने की बात कहकर उसे मिंस्क पहुंचने का आदेश दिया गया। पायलट पर दबाव बनाने के लिए लुकाशेंको ने बेलारूसी एयरफोर्स के एक लड़ाकू विमान को आसमान में भेज दिया। हालांकि मिंस्क एयरपोर्ट पर विमान में कोई बम नहीं पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed