फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh: Sheikh Hasina warned Yunus by releasing video, niece Tulip also rejected allegations of corruption

Bangladesh: वीडियो जारी कर शेख हसीना ने यूनुस को दी चेतावनी, भतीजी ट्यूलिप ने भी खारिज किए भ्रष्टाचार के आरोप

Mon, 14 Apr 2025 02:56 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: बशु जैन Updated Mon, 14 Apr 2025 02:56 PM IST
सार

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के खिलाफ एक के बाद एक गिरफ्तारी वारंट जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी और अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद युनूस को चेतावनी दी। शेख हसीना की भतीजी ने भी भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज किया। 

विज्ञापन
Bangladesh: Sheikh Hasina warned Yunus by releasing video, niece Tulip also rejected allegations of corruption
मुहम्मद यूनुस और शेख हसीना - फोटो : एएनआई

विस्तार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वीडियो जारी कर अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस को चेतावनी दी। शेख हसीना ने अंतरिम सरकार को खुदगर्ज सूदखोर करार दिया। वहीं ढाका कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद शेख हसीना की भतीजी और ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप सिद्दीकी ने भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज किया। 

विज्ञापन


पूर्व पीएम शेख हसीना ने आठ मिनट के वीडियो में कहा कि अंतरिम सरकार ने सत्ता की प्यास बुझाने के लिए विदेशी शक्तियों के साथ मिलकर देश के पतन की साजिश रची।   उन्होंने युनुस पर बांग्लादेश के इतिहास को मिटाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि  बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम के सभी चिह्न मिटाए जा रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया जा रहा है। हमने उनकी यादों को जिंदा रखने के लिए सभी जिलों में मेमोरियल बनाए थे, लेकिन उन्हें जला दिया जा रहा है। क्या डॉ. यूनुस इसे सही मान रहे हैं? अगर युनुस आग से खेलेंगे तो यह आपको भी जला देगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इस्राइल क्यों नहीं जा सकेंगे बांग्लादेश के लोग, पासपोर्ट पर सरकार के किस फरमान ने बढ़ाई मुसीबत?
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उस कर्जदार, सत्ता के भूखे, पैसे के भूखे और आत्मकेंद्रित व्यक्ति ने विदेशी साजिश रची और देश को नष्ट करने के लिए विदेशी फंड का इस्तेमाल किया। बीएनपी और जमात ए इस्लामी हत्याएं कर रहे हैं और आवामी लीग को परेशान कर रहे हैं। शेख हसीना ने कहा कि अवामी लीग के नेताओं को उपद्रवियों की मौत के लिए फंसाया जा रहा है। जिन लोगों ने पुलिस स्टेशन जलाए और पुलिसकर्मियों को मार डाला, उन पर आरोप नहीं लगाए जा रहे हैं। अवामी लीग के नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। मोहम्मद यूनुस को इसके परिणाम पता थे, लेकिन वे सत्ता के भूखे हैं।  

भतीजी ने कहा- मैंने कोई गलत काम नहीं किया
ढाका कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद शेख हसीना की भतीजी और ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप सिद्दीकी ने भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि मैंने कोई गलत काम नहीं किया है। सिद्दीकी के प्रवक्ता ने कहा कि सिद्दीकी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप पूरी तरह से झूठे हैं और उनके वकीलों ने इस मामले को निपटा दिया है।


ये भी पढ़ें:  शेख हसीना, बहन रेहाना और भतीजी रिजवाना के गिरफ्तारी वारंट जारी, भ्रष्टाचार मामले में कोर्ट का आदेश

प्रवक्ता ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने सिद्दीकी को कोई जवाब नहीं दिया और न ही सीधे या उनके वकीलों के माध्यम से उन पर कोई आरोप लगाया है। सिद्दीकी को ढाका में उनके संबंध में चल रही सुनवाई के बारे में कुछ भी पता नहीं है और उन्हें किसी भी गिरफ्तारी वारंट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन पर लगाए गए किसी भी आरोप का कोई आधार नहीं है और इस आरोप में कोई सच्चाई नहीं है कि उसने अवैध तरीकों से ढाका में जमीन का एक प्लॉट लिया।

प्रवक्ता ने कहा कि उनके पास बांग्लादेश में कभी भी कोई जमीन का टुकड़ा नहीं रहा है और उन्होंने कभी भी अपने परिवार के सदस्यों या किसी अन्य को जमीन के किसी भी हिस्से के आवंटन को प्रभावित नहीं किया है। एसीसी ने आरोप साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं दिया। इसलिए यह साफ है कि आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed