फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Polls: Student-Led NCP Faces Internal Rift Over Proposed Alliance with Jamaat

Bangladesh: बांग्लादेश चुनाव से पहले छात्र-नेतृत्व वाली एनसीपी में दरार, जमात से गठबंधन पर फूट खुलकर आई सामने

Sun, 28 Dec 2025 04:15 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 28 Dec 2025 04:15 AM IST
सार

Bangladesh Election 2025: छात्र आंदोलन से उभरी नेशनल सिटिजन पार्टी में जमात-ए-इस्लामी से संभावित गठबंधन को लेकर आंतरिक कलह तेज हो गई है। 30 नेताओं ने विरोध पत्र लिखा, जबकि दो वरिष्ठ नेताओं ने इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन
Bangladesh Polls: Student-Led NCP Faces Internal Rift Over Proposed Alliance with Jamaat
बांग्लादेश का झंडा - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश में फरवरी में होने वाले आम चुनाव से पहले छात्र आंदोलन से उभरी नेशनल सिटिजन पार्टी में गंभीर आंतरिक संकट सामने आ गया है। जमात-ए-इस्लामी के साथ संभावित चुनावी गठबंधन को लेकर पार्टी के भीतर तीखा विरोध शुरू हो गया है। हालात इतने बिगड़ गए कि पार्टी के 30 नेताओं ने संयुक्त पत्र जारी कर गठबंधन का विरोध किया, जबकि दो वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन


एनसीपी के संयुक्त सदस्य-सचिव मुशफिक उस सालेहीन ने बताया कि यह पत्र पार्टी संयोजक नाहिद इस्लाम को भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि जमात के साथ गठबंधन पार्टी की घोषित विचारधारा, ‘जुलाई विद्रोह’ की भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। नेताओं ने जमात के 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान कथित भूमिका और उसके विवादित इतिहास का भी उल्लेख किया है।
विज्ञापन


गठबंधन से युवा समर्थकों में निराशा
पत्र में यह आरोप भी लगाया गया है कि जमात की छात्र इकाई छात्र शिबिर ने बीते समय में अन्य दलों में घुसपैठ कर एनसीपी को बदनाम करने और गलत सूचना फैलाने की कोशिश की। नेताओं का कहना है कि ऐसे गठबंधन से पार्टी की विश्वसनीयता को गहरी चोट पहुंचेगी और युवा समर्थकों में निराशा फैलेगी। इस विवाद के बीच पार्टी की वरिष्ठ संयुक्त सदस्य-सचिव तसनीम जारा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और आगामी चुनाव स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर लड़ने का एलान किया। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों का हवाला दिया, हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर जमात गठबंधन को इस्तीफे का कारण नहीं बताया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उनके पति और पार्टी के संयुक्त संयोजक खालिद सैफुल्लाह ने भी संगठन छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय अखबारों के मुताबिक, पार्टी की कई महिला नेता भी धार्मिक दलों से गठबंधन के खिलाफ खुलकर असहमति जता चुकी हैं। हालांकि एनसीपी ने अभी तक गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि जमात के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed