फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bangladesh pm sheikh hasina praise india before general election voting

Bangladesh: 'हम बहुत भाग्यशाली हैं कि भारत हमारा दोस्त है', चुनाव वाले दिन पीएम शेख हसीना का संदेश

Sun, 07 Jan 2024 08:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 07 Jan 2024 08:55 AM IST
सार

प्रधानमंत्री ने कहा कि 'हमारा देश संप्रभु और स्वतंत्र हैं...हमारी बड़ी जनसंख्या हैं। हमने लोगों को लोकतांत्रिक अधिकार दिए हैं। 

विज्ञापन
bangladesh pm sheikh hasina praise india before general election voting
शेख हसीना और नरेंद्र मोदी। - फोटो : Social Media

विस्तार

बांग्लादेश में आज आम चुनाव के लिए मतदान होगा। विपक्षी पार्टी बीएनपी समेत कई अन्य पार्टियों ने इस चुनाव का बहिष्कार किया है। बांग्लादेश में चुनाव से पूर्व कई हिंसक घटनाएं हुई हैं और मतदान के दिन भी हिंसा की आशंका है। चुनाव से पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि हम ये सुनिश्चित करेंगे कि देश में लोकतंत्र रहे और लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार सुरक्षित रहें। 
विज्ञापन


शेख हसीना ने भारत की तारीफ की
मतदान से पहले प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मीडिया से बात की। इस दौरान भारत के एक पत्रकार ने प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात की। इस पर शेख हसीना ने कहा कि 'आपका बहुत स्वागत है। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारा भारत जैसा विश्वसनीय दोस्त है। लिब्रेशन वार के दौरान उन्होंने (भारत) हमारा समर्थन किया। 1975 के बाद जब हमारा पूरा परिवार खत्म हो गया तो उन्होंने हमें शरण दी। इसलिए भारत के लोगों के लिए हमारी शुभकामनाएं हैं।' प्रधानमंत्री ने कहा कि 'हमारा देश संप्रभु और स्वतंत्र हैं...हमारी बड़ी जनसंख्या हैं। हमने लोगों को लोकतांत्रिक अधिकार दिए हैं। मैं सुनिश्चित करना चाहती हूं कि देश में लोकतंत्र जारी रहे।'
विज्ञापन

 
बांग्लादेश में चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बांग्लादेश चुनाव को कवर करने के लिए 127 देशों के पर्यवेक्षक और 73 पत्रकार आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश में हैं। बांग्लादेश में रविवार को 12वें संसदीय चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। यह मतदान बीएनपी समेत तमाम विपक्षी पार्टियां इस चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। विपक्षी पार्टियों की मांग थी कि केयरटेकर सरकार की निगरानी में आम चुनाव कराए जाएं लेकिन शेख हसीना सरकार ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके विरोध में विपक्ष ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। यही वजह है कि बांग्लादेश में हिंसक घटनाएं हो रही हैं और हिंसा को देखते हुए चुनाव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed