फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Pakistan Ishaq Dar met Yunus both leaders stressed on reactivating SAARC

Bangladesh-Pakistan: इशाक डार ने यूनुस से की मुलाकात, दोनों नेताओं ने SAARC को फिर से सक्रिय करने पर दिया जोर

Mon, 25 Aug 2025 02:01 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 25 Aug 2025 02:01 AM IST
सार

बांग्लादेश दौरे पर पहुंचे पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार की बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मुलाकात में द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने और SAARC को सक्रिय करने पर जोर दिया गया। साथ ही इस दौरान यूनुस ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की बात कही। 

विज्ञापन
Bangladesh Pakistan Ishaq Dar met Yunus both leaders stressed on reactivating SAARC
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और मोहम्मद यूनुस - फोटो : एक्स- @ChiefAdviserGoB

विस्तार

बांग्लादेश के दौरे पर गए पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच रिश्ते मजबूत करने और दक्षिए एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (एसएएआरसी) को फिर से सक्रिय करने की जरूरत पर जोर दिया। यह मुलाकात यूनुस के आधिकारिक निवास पर हुई। इशाक डार पिछले 13 वर्षों में बांग्लादेश का दौरा करने वाले पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री हैं। 

विज्ञापन


डार से मुलाकात में क्या बोले यूनुस?
पाकिस्तानी विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान यूनुस ने एसएएआरसी को बढ़ावा देने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मैं एसएएआरसी को बढ़ावा देने के पक्ष में हूं और पाकिस्तान व अन्य एसएएआरसी देशों के साथ रिश्तों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता हूं।
विज्ञापन


उन्होंने स्वीकार किया कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच कुछ संवेदनशील मुद्दे हैं (संभवत: 1971 के युद्ध से जुड़े), लेकिन साथ ही संस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तानी गायक बांग्लादेश में प्रस्तुति देते हैं, तो लोग उनकी सराहना करते हैं। यही भावना हमें आगे बढ़ानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Trump Vs Democrats: डेमोक्रेटिक राज्यों को ट्रंप ने फिर दी फौज भेजने की धमकी, गवर्नर मूर ने दिया करारा जवाब


मुलाकात के दौरान डार ने क्या कहा?
वहीं अब बात अगर इशाक डार की करें तो उन्होंने यूनुस से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर से यूनुस को शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ पुराने रिश्तों को फिर से जीवंत करना चाहता है। उन्होंने काह कि हमारी दोनों अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे की पूरक हैं, कई क्षेत्रों में हम साथ काम कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले डार ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया, जमात-ए-इस्लामी के नेताओं, और छात्र संगठन नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) से भी मुलाकात की। उन्होंने बांग्लादेश सरकार के ऊर्जा और वाणिज्य से जुड़े सलाहकारों से भी बातचीत की।

ये भी पढ़ें:- General Upendra Dwivedi: भारतीय थल सेना प्रमुख का अल्जीरिया दौरा, द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मिलेगा नया आयाम

अब समझिए यूनुस और डार की मुलाकात के मुख्य बिंदु
बता दें कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच हुई बातचीत में व्यापार, शिक्षा, युवा कार्यक्रमों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। दोनों देशों ने क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए एसएएआरसी को फिर से सक्रिय करने की आवश्यकता पर सहमति जताई। साथ ही शिपिंग और हवाई यात्रा के माध्यम से कनेक्टिविटी सुधारने पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच हवाई यात्रा पर चर्चा का कारण था कि अक्तूबर से फ्लाई जिन्ना की सीधी उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है, जबकि संभावना इस बात की भी तेज हो रही है कि पीआईए की उड़ानें भी जल्द शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed