फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump again threatened to send army to Democratic Maryland Governor Wes Moore took aim at

Trump Vs Democrats: डेमोक्रेटिक राज्यों को ट्रंप ने फिर दी फौज भेजने की धमकी, गवर्नर मूर ने दिया करारा जवाब

Mon, 25 Aug 2025 01:05 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 25 Aug 2025 01:05 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाल्टीमोर में नेशनल गार्ड भेजने की चेतावनी दी, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई। मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर ने ट्रंप को करारा जवाब देते हुए कहा कि ट्रंप जमीनी सच्चाई से दूर हैं और जनता नहीं, सिर्फ राजनीति पर ध्यान दे रहे हैं। विपक्ष ने इसे सत्ता का दुरुपयोग बताया।

विज्ञापन
Donald Trump again threatened to send army to Democratic Maryland Governor Wes Moore took aim at
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा शासित राज्यों पर निशाना साध रहे है। इसी क्रम में एक बार फिर ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा शासित राज्यों और शहरों में फौज भेजने की धमकी दी है। इस बार उन्होंने मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर को निशाना बनाया, जिन्होंने ट्रंप को बाल्टीमोर आकर सार्वजनिक सुरक्षा पर बातचीत का न्योता दिया था। इसको लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह बाल्टीमोर में भी वैसे ही सैनिक तैनात कर देंगे जैसे उन्होंने वॉशिंगटन डीसी में किए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने मूर पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अगर वेस मूर को मदद चाहिए, जैसे गेविन न्यूसम को एलए में थी, तो मैं सैनिक भेज दूंगा और अपराध खत्म कर दूंगा। हालांकि ट्रंप के इस टिप्पणी पर मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्रंप के बयान को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने ट्रंप को इसलिए बुलाया ताकि वह जमीनी हकीकत देख सकें, लेकिन ट्रंप तथ्यों से आंखें मूंदे हुए हैं। मूर ने CBS के शो 'फेस द नेशन' में कहा कि राष्ट्रपति का ध्यान मुझ पर है, लेकिन मेरा ध्यान उन लोगों पर है जिनकी मैं सेवा करता हूं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Israel-Yemen Conflict: यमन की राजधानी पर भीषण हवाई हमला, हूती के कलस्टर बम से हमले के बाद इस्राइल का पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य डेमोक्रेट नेता भी विरोध में
ट्रंप द्वारा लगातार डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा शासित राज्यों में फौज भेजने की धमकी को लेकर अब अमेरिका भर में सियासत तेज हो गई है। ऐसे में ट्रंप के इस बयान पर डेमोक्रेटिक नेताओं की प्रतिक्रिया भी खुब सामने आ रही है। मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर के बाद इलिनॉय के गवर्नर जेबी प्रिट्जकर ने भी ट्रंप के बयान पर पलटवार किया।


उन्होंने कहा कि शिकागो में किसी आपात स्थिति की जरूरत नहीं है। उन्होंने ट्रंप पर आरोप लगाया कि वह फौज का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके साथ ही न्यूयॉर्क और शिकागो में भी फौज भेजने की ट्रंप की योजना को डेमोक्रेट नेताओं ने सख्ती से खारिज किया है। बता दें कि शिकागो को लेकर बाते इसलिए भी सामने आ रही है क्योंकि पेंटागन के सूत्रों के मुताबिक बीते दिनों ट्रंप अपने अगले मिशन के तहत शिकागो में नेशनल गार्ड तैनात करने की योजना पर चर्चा कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:- US Tariffs: 'भारत को जहां से सस्ता तेल मिलेगा, वहीं से खरीदेगा,' अमेरिकी टैरिफ पर बोले रूस में भारतीय राजदूत

नस्लवाद का भी आरोप
वहीं दूसरी ओर अमेरिकी नागरिक अधिकार कार्यकर्ता अल शार्प्टन ने भी वॉशिंगटन के हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ट्रंप यह कदम नस्लीय भेदभाव से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि यह अपराध से नहीं, बल्कि रंगभेद और नस्लीय प्रोफाइलिंग से जुड़ा मामला है। ट्रंप ने किसी गोरे मेयर वाले शहर को निशाना नहीं बनाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed