फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Chief Advisor Muhammad Yunus says no temples need to be guarded on attacks on Hindus

Bangladesh: 'यहां लोगों के बीच कोई बंटवारा नहीं हो सकता', हिंदुओं पर हुए हमले पर बोले मोहम्मद यूनुस

Tue, 27 Aug 2024 03:18 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 27 Aug 2024 03:18 PM IST
सार

जन्माष्टमी के अवसर पर मोहम्मद यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश एक बड़ा परिवार है और प्रत्येक नागरिक के अधिकार को बनाए रखना सरकार का कर्तव्य है।

विज्ञापन
Bangladesh Chief Advisor Muhammad Yunus says no temples need to be guarded on attacks on Hindus
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बांग्लादेश में भले ही हिंसा थम गई है, मगर तनाव अभी भी बना हुआ है। इस बीच, देश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अल्पसंख्यकों पर हुए हमले को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसा बांग्लादेश बनाना चाहते हैं, जहां हर कोई बिना डरे हुए अपने धर्म का पालन कर सके और किसी भी मंदिर की रखवाली न करनी पड़े।

विज्ञापन


 बांग्लादेश एक बड़ा परिवार
जन्माष्टमी के अवसर पर हिंदू नेताओं से यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश एक बड़ा परिवार है और प्रत्येक नागरिक के अधिकार को बनाए रखना सरकार का कर्तव्य है। उन्होंने कहा, 'हमारी जिम्मेदारी हर नागरिक के अधिकारों को स्थापित करना है। हमारा काम हर नागरिक के लिए न्याय सुनिश्चित करना है। हमारे देश में लोगों के बीच कोई बंटवारा नहीं हो सकता। सभी नागरिक एक समान हैं। अंतरिम सरकार देश के हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।'
विज्ञापन


भगवान कृष्ण से आशीर्वाद मांगा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक हिंदू नेता ने बताया कि यूनुस ने सभी के लिए समृद्धि और सद्भाव के लिए भगवान कृष्ण से आशीर्वाद मांगा। इसके अलावा, उन्होंने जलमग्न क्षेत्रों में उत्सवों को मनाने से मना कर दिया और लोगों को राहत साम्रगी व भोजन भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाकेश्वरी मंदिर की यात्रा की
हिंदू नेताओं ने कहा कि मुख्य सलाहकार ने पुराने ढाका में एक मंदिर ढाकेश्वरी मंदिर की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने यहां के लोगों से बात भी की, जो काफी सराहनीय है। इन नेताओं को उम्मीद है कि इससे शांतिपूर्ण समाज बनाने और देश में सौहार्द सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। वहीं, लोगों ने मुख्य सलाहकार के सामने हिंदू मंदिरों की भूमि सहित हिंदू संपत्ति हड़पने का मुद्दा भी उठाया।



पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन के बीच हुई बातचीत
हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को बांग्लादेश की स्थिति पर चर्चा की। साथ ही जल्द सामान्य हालात होने और देश में अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

एक स्वतंत्र तंत्र स्थापित करने के लिए एक प्रस्ताव की मांग करनी चाहिए: ह्यूमन राइट्स वॉच
ह्यूमन राइट्स वॉच ने मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस और अन्य अंतरिम सरकारी अधिकारियों को लिखे एक पत्र में कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के आगामी सत्र में बांग्लादेश में हाल ही में हुए गंभीर उत्पीड़नों की जांच और जवाबदेही तय करने के लिए एक स्वतंत्र तंत्र स्थापित करने के लिए एक प्रस्ताव की मांग करनी चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed