फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   baloch rebels are attacking chinese nationals in pakistan cities protesting against cpec project imran khan china

पाकिस्तान: बलूचों ने बढ़ाई इमरान खान की चिंता, अब शहरों में बना रहे चीनीयों को निशाना

Tue, 29 Dec 2020 08:48 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 29 Dec 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
baloch rebels are attacking chinese nationals in pakistan cities protesting against cpec project imran khan china
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पाकिस्तान के शहर कराची में पिछले दिनों चीन के नागरिकों पर जानलेवा हमला हुआ। ग्वादर में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) के तहत बन रहे चीनी नेवल बेस और डीप सी पोर्ट का विरोध करने वाले बलूच विद्रोही अब शहरों में भी चीनी नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। इतना ही नहीं हाल ही में बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान के 7 सैनिकों को मार दिया था। इन घटनाओं ने इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


बलूचों के बढ़ते हमले के मद्देनजर इमरान अब ग्वादर को कटीले तारों की दीवार से सील करने में जुट गए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, बलूच विद्रोहियों ने अपनी रणनीति बदल ली है। अब उन्होंने शहरी इलाको में बेल्ट एंड रोड परियोजना, चीन के निवेश और चीनी नागरिकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन



बीते मंगलवार को कराची के बाहरी इलाके में एक कार शोरूम के अंदर एक चीनी नागरिक और उसके सहयोगी पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में वे बाल-बाल बचे थे। एक हफ्ते पहले एक अन्य चीनी नागरिक की कार को कराची के पॉश क्लिफ्टन इलाके में रेस्तरां के बाहर विस्फोट करके उड़ा दिया गया था। इन दोनों हमलों की जिम्मेदारी सिंधुदेश रिवोल्यूशनरी आर्मी ने ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ट्रंप का चीन पर वार, तिब्बतियों को दिया अगला दलाई लामा चुनने का आधिकार, कानून पर किए हस्ताक्षर

चीन पाकिस्तान में कर रहा है 150 अरब डॉलर का निवेश
सिंधुदेश रिवोल्यूशनरी आर्मी ने एक बयान जारी कर कहा, 'चीन और पाकिस्तान जबरन चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के तहत जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। हम उन्हें निशाना बनाने के लिए हमले करते रहेंगे। चीन सीपीईसी के तहत पाकिस्तान में 150 अरब डॉलर का निवेश कर रहा है।'


बता दें कि सीपीईसी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की महत्वकांक्षा परियोजना बेल्ट एंड रोड का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके जरिए चीन की अरब सागर तक सीधी पहुंच हो जाएगी। बलूच लोग चीन और पाकिस्तान की इस योजना का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पाकिस्तान सरकार इस इलाके के प्राकृतिक संसाधनों को निकालकर पंजाब के लोगों की तिजोरी भर रही है।

रणनीतिक रूप से अहम है बलूचिस्तान
पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रांत में शुमार बलूचिस्तान की सीमाएं अफगानिस्तान और ईरान से मिलती है। यह रणनीतिक रूप से अहम है। सीपीईसी का एक बड़ा हिस्सा इसी प्रांत से होकर गुजरता है। ग्वादर बंदरगाह पर पहले बलूचों का नियंत्रण था जिसे पाकिस्तान ने अब चीन को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed