फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Baloch leader dr allah nizar claim Pakistan army kills thousands of students in Balochistan protest

बलूच नेता का दावा, पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में की हजारों छात्रों की हत्या

Sat, 22 Aug 2020 11:49 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बलूचिस्तान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बलूचिस्तान Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 22 Aug 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Baloch leader dr allah nizar claim Pakistan army kills thousands of students in Balochistan protest
बलूचों का विरोध प्रदर्शन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

बलूचिस्तान की आजादी के समर्थक नेता डॉ. अल्लाह निजार बलूच ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में पिछले कुछ सालों में हजारों छात्रों की हत्या की है। कई छात्रों को गुप्त यातनागृहों में रखा गया है। डॉ. निजार का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब पिछले हफ्ते बलूचिस्तान के तरबत शहर में पाकिस्तान की पैरामिलिट्री फोर्स ने कराची यूनिवर्सिटी के 25 साल के छात्र हयात बलूच की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। 

विज्ञापन

फोर्स के जवान घसीटते हुए छात्र को सड़क पर ले गए थे। माता-पिता बेटे की जान बख्शने की अपील करते रहे लेकिन जवानों को पत्थर दिल नहीं पसीजा। उन्होंने हयात पर आठ गोलियां दाग दीं। डॉ. निजार ने कहा कि पाक सैनिक युवाओं पर आईईडी धमाके के आरोप लगाकर इस तरह की कार्रवाई करते हैं। 
विज्ञापन



पाकिस्तान ने बलूच युवाओं को पढ़ाई से दूर रखने के लिए यहां के स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज को सेना के हाथों में दे रखा है। शिक्षण संस्थानों में सैन्य कैंप और चेक पोस्ट मौजूद हैं। बलूचिस्तान में नरसंहार को जारी रखकर पाकिस्तान युवाओं को मनोवैज्ञानिक रूप से खत्म करना चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के बलूचिस्तान में प्रदर्शनकारियों का हिंसक प्रदर्शन, पाकिस्तानी सेना पर बरसाए पत्थर


बलूच भाषा की पुस्तकें हुईं प्रतिबंधित
डॉ. निजार ने कहा कि पाकिस्तान हमारी पहचान, संस्कृति और भाषा को पूरी तरह खत्म करना चाहता है। बलूचिस्तान में लाहौर और कराची में प्रकाशित पुस्तकों को लाना प्रतिबंधित है। सेना ने केच जिले और अन्य स्थानों की दुकानों से बलोच भाषा की किताबें जब्त कर ली हैं। यह साफ संकेत है कि पाकिस्तान बलोच लोगों को शिक्षा से दूर रखने की साजिश रच रहा है।

53 हजार लोग लापता, अपहरण और हत्या का शक
ब्रिटेन में रहने वाले बलूच नेशनल मूवमेंट के अध्यक्ष हकीम बलूच ने दावा किया कि बलूचिस्तान में 53 लोग लापता हैं। इन्हें या तो अगवा किया गया है या फिर हत्या कर दी गई है। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। अकेले हयात का मामला नहीं है। सेना ने बलूचिस्तान में हजारों छात्रों की हत्या की है। वहीं हयात की हत्या के विरोध में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। बलूचिस्तान और पाकिस्तान सहित कई अन्य शहरों में भी प्रदर्शन हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed