फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   baloch protesters protest against pakistani army in balochistan

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में प्रदर्शनकारियों का हिंसक प्रदर्शन, पाकिस्तानी सेना पर बरसाए पत्थर

Fri, 12 Jun 2020 12:47 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पाकिस्तान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पाकिस्तान Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 12 Jun 2020 12:47 PM IST
सार

  • पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना को झटका
  • बलूच प्रदर्शनकारियों ने सेना के एक वाहन को जलाया
  • प्रदर्शनकारियों ने सेना पर पत्थरबाजी की और हिंसक प्रदर्शन किया

विज्ञापन
baloch protesters protest against pakistani army in balochistan
Balochistan - फोटो : Samaa TV

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना को बड़ा झटका लगा है। बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों के खिलाफ क्रूर अभियान चला रही पाकिस्तानी सेना पर प्रदर्शनकारियों ने जोरदार हिंसात्मक प्रदर्शन किया और साथ में पत्थरबाजी भी की। हालांकि पाकिस्तानी सेना इससे बच निकली क्योंकि सुरक्षा बलों को पोस्ट छोड़कर भागना पड़ा।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस विरोध प्रदर्शन में हजारों प्रदर्शनकारी शामिल हुए थे। बलूच प्रदर्शनकारियों ने चौतरफा विरोध के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की हालत खराब हो गई। प्रदर्शनकारियों ने विरोध के दौरान सैन्य इमारत और सेना के एक वाहन को आग के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन



लगभग 14 दिनों से बलूचिस्तान में ये प्रदर्शन चल रहे हैं। दो हफ्ते पहले यहां के तुरबत शहर में एक महिला और उसकी चार साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सत्ताधारी बलूचिस्तान आवामी पार्टी (बीएपी) के सदस्यों ने ही महिला और उस बच्ची की हत्या की है। गौरतलब है कि इमरान खान सरकार में भी बीएपी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed