फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ayodhya Ram Mandir 25 feet tall statue of Lord Hanuman reached New Jersey weight of statue is 15 tons

US: न्यूजर्सी पहुंची भगवान हनुमान की 25 फीट लंबी प्रतिमा, 15 टन है मूर्ति का वजन, ट्रस्टी ने बताया खुशी का पल

Mon, 22 Jan 2024 03:58 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 22 Jan 2024 03:58 AM IST
सार

मंदिर के अध्यक्ष सूर्यनारायण मद्दुला ने कहा कि यह बहुत बड़ा संयोग है कि अयोध्या में भागवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उनके सबसे बड़े भक्त हनुमान न्यूजर्सी पहुंचे हैं। ओम श्री साईं बालाजी मंदिर के इतिहास में आज का दिन काफी यादगार है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir 25 feet tall statue of Lord Hanuman reached New Jersey weight of statue is 15 tons
न्यूजर्सी पहुंची भगवान बजरंगबली की प्रतिमा। - फोटो : Social Media

विस्तार

संयुक्त राज्य अमेरिका में भी राम मंदिर का जश्न मनाया जा रहा है। इस अवसर पर न्यूजर्सी के मोनरो स्थित ओम श्री साईं बालाजी मंदिर और संस्कृति केंद्र में भगवान हनुमान की 25 फीट लंबी एक विशाल मूर्ति पहुंची है। मंदिर के अध्यक्ष सूर्यनारायण मद्दुला ने कहा कि यह बहुत बड़ा संयोग है कि अयोध्या में भागवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उनके सबसे बड़े भक्त हनुमान न्यूजर्सी पहुंचे हैं। ओम श्री साईं बालाजी मंदिर के इतिहास में आज का दिन काफी यादगार है। हनुमान जी भारत से आए हैं। मूर्ति की लंबाई 25 फीट है। खास बात यह है कि 15 टन की यह प्रतिमा एक ही पत्थर से बनी है और पूरे अमेरिका की सबसे बड़ी इनडोर प्रतिमा है। इस साल के अंत तक मंदिर तैयार हो जाएगा और मूर्ति की स्थापना हो जाएगी।

विज्ञापन

भगवान राम के भक्त अमेरिका पहुंचे
मंदिर ट्रस्ट के एक सदस्य ने कहा कि हमारे लिए यह मील का पत्थर है। भगवान राम के सबसे बड़े भक्त हनुमान हैं और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उनके भक्त अमेरिका की धरती पर पहुंचे हैं। हमारे लिए यह बहुत खुशी की बात है। मूर्ति के आगमन की खुशी में मंदिर के अध्यक्ष सूर्यनारायण मद्दुला, ट्रस्टी पंकज मोहन और सह-संस्थापक रमेश तदुवई और रामकृष्ण सन्निधि के साथ-साथ हिंदु समुदाय के नेता आलोक कुमार, संजीव सिंह, राजीव अखौरी और अनुराग कुमार भी शामिल हुए।

विज्ञापन

ह्यूस्टन में लगा श्रीराम के सार को समझाने वाला बोर्ड
राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले अमेरिका के ह्यूस्टन में श्री राम के सार को बताने वाला एक बड़ा बोर्ड लगाया गया है। इस बोर्ड ने सोमवार को हजारों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। बता दें, ये कोई आम बोर्ड नहीं है। इस तीन सौ फीट लंबे बोर्ड में मंदिर के उद्घाटन के बारे में जानकारी दी गई है। ग्रीन कुंभ यात्रा और राम सेतु बचाओ अभियान के संस्थापक लिविंग प्लैनेट फाउंडेशन की डॉ. कुसुम व्यास ने इस बोर्ड को डिजाइन किया। इस लगवाने में स्वयंसेवक उमंग मेहता ने साथ दिया। वहीं, ग्रेटर ह्यूस्टन के हिंदू (एचजीएच) संगठन ने लोगों को प्रेरित करके फंड जुटाया और बोर्ड के लिए दिया। इस बोर्ड को ह्यूस्टन में एक जानी मानी जगह पर लगाया गया है। इस बड़े बोर्ड में 21 जनवरी को ह्यूस्टन के गुजरात समाज में होने वाले उत्सव के बारे में भी बताया गया है। साथ ही सभी ह्यूस्टनवासियों को खुला निमंत्रण दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed