फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia Host First Quad Foreign Ministers Meet, EAM S Jaishankar, in Melbourne, Australian Foreign Minister Marise Payne

क्वाड बैठक: जयशंकर बोले- चीन ने तोड़े लिखित समझौते, सीमा पर हालात बिगाड़ने के लिए वही जिम्मेदार

Sat, 12 Feb 2022 09:01 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 12 Feb 2022 09:01 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने क्वाड  देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष मारिस पायने से कई अहम मुद्दों पर बात की। 

विज्ञापन
Australia Host First Quad Foreign Ministers Meet, EAM S Jaishankar, in Melbourne, Australian Foreign Minister Marise Payne
एस जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने क्वाड  देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष मॉरिस पायने से मुलाकात की और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैं ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा सीमाओं को खोलने के फैसले का स्वागत करता हूं, जिससे उन लोगों की मदद मिलेगी जो भारत में वापस आने का इंतजार कर रहे हैं, विशेष रूप से छात्रों और अस्थायी वीजा धारकों को। इस कदम की सराहना की जानी चाहिए। जयशंकर ने कहा कि हम इंडो-पैसिफिक में व्यापक समावेशी विकास सुनिश्चित करते हुए अधिक विश्वसनीय और लचीला आपूर्ति श्रृंखला बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन


चीन ने समझौते तोड़े: जयशंकर  
जयशंकर ने कहा कि हमने(क्वाड) में भारत-चीन संबंधों पर चर्चा की क्योंकि यह इस बात का हिस्सा था कि हमारे पड़ोस में क्या हो रहा है। इस बारे में हमने एक दूसरे को जानकारी दी। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसमें बहुत से देश वैध रूप से रुचि लेते हैं, खासकर यदि वे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र से हैं। उन्होंने कहा कि चीन द्वारा 2020 में सीमा पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती न करने के लिखित समझौतों की अवहेलना के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। जब एक बड़ा देश लिखित प्रतिबद्धताओं की अवहेलना करता है, तो यह पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए चिंता का विषय है। 
विज्ञापन


आतंकवाद और उग्रवाद के बारे में भी चिंताओं को साझा किया: जयशंकर 
जयशंकर ने आगे कहा कि हमने आतंकवाद और उग्रवाद के बारे में भी चिंताओं को साझा किया। सीमा पार आतंकवाद को लेकर हम गंभीर हैं। बहुपक्षीय मंचों पर इस मुद्दे को उठाने और आतंकवाद विरोधी सहयोग को बढ़ावा देने का हमारा साझा प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईसीए समझौता दोनों देशों के लिए कई अवसर पैदा करेगा: मॉरिस पायने
ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मॉरिस पायने ने कहा कि हमें विश्वास है कि व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता(CECA) दोनों देशों के लिए नए व्यापार और निवेश के अवसर पैदा करेगा। विशेष रूप से हमारी अर्थव्यवस्थाओं को कोविड के प्रभाव से उबरने में मदद होगी। पायने ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच व्यापार और निवेश में गहरे संबंध हैं। डेन तेहान व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते के लिए एक दौर की बातचीत के बाद भारत से लौट रहे हैं। 

ऑस्ट्रेलिया सरकार भारतीय छात्रों की करेगी मदद: पायने
पायने ने कहा कि मैत्री स्कॉलर प्रोग्राम के तहत ऑस्ट्रेलिया सरकार ऑस्ट्रेलिया के अग्रणी विश्वविद्यालयों में अध्ययन के लिए भारतीय छात्रों की मदद के लिए 4 वर्षों में 11 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि देगी। 


अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और एस जयशंकर के बीच वार्ता
क्वाड बैठक के इतर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मेलबर्न में अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति, रूस-यूक्रेन संकट में राजनयिक प्रयासों और मौजूदा कोरोना संकट पर चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed