{"_id":"5d4113cf8ebc3e6d1766fb26","slug":"at-least-34-people-including-women-and-children-killed-in-bomb-blast-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में बड़ा बम धमाका, महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 34 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान में बड़ा बम धमाका, महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 34 लोगों की मौत
Wed, 31 Jul 2019 09:36 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 31 Jul 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान में बड़ा बम धमाका हुआ है। हेरात-कंधार हाइवे पर आज सुबह सड़क किनारे ये विस्फोट हुआ जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 34 लोग मारे गए। कई घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने विस्फोट की पुष्टि की है। टोलो न्यूज के अनुसार ये जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि इस से पहले काबुल में रविवार को उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी अमरुल्ला सालेह के कार्यालय को निशाना बनाकर किए गए हमले में 20 लोगों की मौत हो गई थी और 50 अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन
हमला राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार अभियान के पहले दिन हुआ, जिसने देश में चिंताजनक सुरक्षा व्यवस्था की तस्वीर एक बार फिर सामने रखी है। सालेह के कार्यालय के अनुसार हमला स्थानीय समयानुसार शाम करीब चार बजकर 40 मिनट पर शुरू हुआ था।
विज्ञापन
समाज के लिए काम करने वाले संगठन ग्रीन ट्रेंड कार्यालय के पास जोरदार हमला हुआ। इस हमले में सालेह बाल-बाल बच गए। रहीमी ने कहा, 'शाम करीब चार बजकर 40 मिनट पर पहले ग्रीन ट्रेंड कार्यालय के पास एक बम धमाका हुआ।
इसके बाद कई हमलावर कार्यालय में घुस गए।' उन्होंने कहा, 'सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। सुरक्षा बल जितनी जल्दी हो सके हमलावरों को मारना चाहते हैं।' किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।