फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At least 34 people including women and children killed in bomb blast in Afghanistan

अफगानिस्तान में बड़ा बम धमाका, महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 34 लोगों की मौत

Wed, 31 Jul 2019 09:36 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Wed, 31 Jul 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
At least 34 people including women and children killed in bomb blast in Afghanistan
प्रतीकात्मक तस्वीर

अफगानिस्तान में बड़ा बम धमाका हुआ है। हेरात-कंधार हाइवे पर आज सुबह सड़क किनारे ये विस्फोट हुआ जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 34 लोग मारे गए। कई घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने विस्फोट की पुष्टि की है। टोलो न्यूज के अनुसार ये जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि इस से पहले काबुल में रविवार को उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी अमरुल्ला सालेह के कार्यालय को निशाना बनाकर किए गए हमले में 20 लोगों की मौत हो गई थी और 50 अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन


हमला राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार अभियान के पहले दिन हुआ, जिसने देश में चिंताजनक सुरक्षा व्यवस्था की तस्वीर एक बार फिर सामने रखी है। सालेह के कार्यालय के अनुसार हमला स्थानीय समयानुसार शाम करीब चार बजकर 40 मिनट पर शुरू हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज के लिए काम करने वाले संगठन ग्रीन ट्रेंड कार्यालय के पास जोरदार हमला हुआ। इस हमले में सालेह बाल-बाल बच गए। रहीमी ने कहा, 'शाम करीब चार बजकर 40 मिनट पर पहले ग्रीन ट्रेंड कार्यालय के पास एक बम धमाका हुआ। 


इसके बाद कई हमलावर कार्यालय में घुस गए।' उन्होंने कहा, 'सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। सुरक्षा बल जितनी जल्दी हो सके हमलावरों को मारना चाहते हैं।' किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed