{"_id":"5e5da5368ebc3ec7b610e4ca","slug":"at-least-11-civilians-were-killed-in-russian-air-raids-on-northwestern-syria-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया में फिर रूसी हमले, 11 नागरिक मारे गए, सरकारी बलों ने सरायकेब पर दोबारा किया नियंत्रण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सीरिया में फिर रूसी हमले, 11 नागरिक मारे गए, सरकारी बलों ने सरायकेब पर दोबारा किया नियंत्रण
Tue, 03 Mar 2020 06:00 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 03 Mar 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर-पश्चिम सीरिया में हुए रूसी हवाई हमले में कम से कम 11 नागरिकों की मौत हो गई। इसके साथ ही सीरियाई सेना ने विद्रोहियों के प्रमुख शहर में दोबारा प्रवेश कर लिया है। ब्रिटेन की युद्ध पर नजर रखने वाली सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि सरकारी बलों ने सरायकेब पर पूरी तरह अपना नियंत्रण कर लिया है।
विज्ञापन
At least 11 civilians were killed in Russian air raids on northwestern Syria on Monday, a monitor said, as Syrian regime forces re-entered a key town days after losing it to rebels: AFP news agency
— ANI (@ANI) March 2, 2020विज्ञापन
सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना ने तुर्की समर्थित विद्रोहियों से हुई हिंसक झड़पों के बाद सीरियाई सेना के शहर पर दोबारा कब्जे की पुष्टि की है। नेशनल लिबरेशन फ्रंट के प्रवक्ता ने कहा राष्ट्रपति बशर अल-असद की सेना ने साराकेब पर हमला शुरू किया जिसके चलते यहां हिंसक झड़पें जारी हैं।
विज्ञापन
सीरिया के अंतिम विद्रोही गढ़ पर कब्जा करने के लिए सरकार समर्थक बलों ने 8 फरवरी को पहली बार शहर पर नियंत्रण किया था, लेकिन जिहादी और विद्रोहियों ने उन्हें खदेड़ दिया था। रूसी सेना ने कहा कि उसने दो प्रमुख राजमार्गों पर परिवहन व नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरायकेब में सैन्य इकाइयों को तैनात किया है।
संयुक्त राष्ट्र ने की शांति बहाली की अपील
इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंटोनियो गुटेरस ने तत्काल युद्धविराम की अपील करते हुए एक बयान में चेतावनी भी दी है कि यदि ऐसा न हुआ तो जोखिम और तनाव दोनों ही बढ़ जाएंगे। उधर, अमेरिका ने कहा है कि इस हमले के बाद तुर्की को रूस से एस-400 मिसाइल प्रणाली को लेकर किया गया सौदा रद्द कर देना चाहिए।
पुतिन से मिलेंगे एर्दोगॉन
तुर्की के राष्ट्रपति रेसप एर्दोगॉन सीरिया में बढ़ते तनाव पर रूसी समकक्ष ब्लादिमीर पुतिन से वार्ता के लिए बृहस्पतिवार को रूस दौरा करेंगे। तुर्की ने पुष्टि की कि विद्रोहियों के अंतिम गढ़ इदलिब में बढ़ती झड़पों के बाद उसने रूस समर्थित सीरियाई बलों के खिलाफ पूर्ण सैन्य अभियान शुरू किया है। इस्लामी लड़ाकों का समर्थन करने वाला तुर्की रविवार को ड्रोन हमलों में 19 सीरियाई सैनिकों को मार चुका है।