फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   As Gaza War Rages Netanyahu Rival Calls Iran, Hezbollah Real Issues news updates

Israel: इस्राइल के पूर्व सेना प्रमुख ने नेतन्याहू को दी चेतावनी; कहा- हिजबुल्ला, लेबनानी सीमा की ओर दें ध्यान

Mon, 09 Sep 2024 01:09 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 09 Sep 2024 01:09 PM IST
सार

बेनी गैंट्ज ने कहा कि हमारे पास गाजा में निपटने के लिए पर्याप्त सैनिक हैं। अब हमें उत्तर में क्या हो रहा इस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। 

विज्ञापन
As Gaza War Rages Netanyahu Rival Calls Iran, Hezbollah Real Issues news updates
बेनी गैंट्ज - फोटो : ANI

विस्तार

हमास और इस्राइल बीते 11 महीने से जंग लड़ रहे हैं। इस्राइल द्वारा हमास को खत्म करने का संकल्प गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। वहीं, हमास भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। इन सबके बीच, इस्राइली युद्ध कैबिनेट के पूर्व सदस्य बेनी गैंट्ज ने चेतावनी दी कि इस्राइल को हिजबुल्ला और लेबनानी सीमा की ओर ध्यान देना चाहिए। यहां पहले ही देर हो चुकी है। दरअसल, साल 2011 में सीरिया में गृह युद्ध की शुरुआत के बाद से इस्राइल और ईरानी समर्थक समूह आए दिन एक दूसरे को निशाना बना रहे हैं। इस पर लेबनानी समूह का कहना है कि वह गाजा में चल रहे युद्ध में अपने सहयोगी हमास के समर्थन में काम कर रहा है। 

विज्ञापन


गाजा में निपटने के लिए पर्याप्त सैनिक
बेनी गैंट्ज ने कहा कि हमारे पास गाजा में निपटने के लिए पर्याप्त सैनिक हैं। अब हमें उत्तर में क्या हो रहा इस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। वाशिंगटन में एक मध्य पूर्व मंच पर उन्होंने यह भी कहा कि असली समस्या ईरान और उसके प्रतिनिधि हैं। उन्होंने आगे कहा, 'उत्तर (नॉर्थ) का समय आ गया है और वास्तव में मुझे लगता है कि हमें इस पर देर हो गई है।'
विज्ञापन


'उत्तर की ओर ध्यान देना जरूरी'
पूर्व सेना प्रमुख ने कहा कि सात अक्तूबर को हमास द्वारा किए हमले के बाद इस्राइल ने जवाबी कार्रवाई करने के लिए अधिकतर उत्तर को खाली करने की गलती कर दी थी। हमास के हमले के बाद हिजबुल्ला के साथ शत्रुता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि गाजा में हमने स्थिति को संभाल लिया है। हम गाजा में जो चाहें कर सकते हैं। हमें अपने बंधकों को छुड़ाने के लिए एक सौदा करना चाहिए। लेकिन अगर हम आने वाले समय में, कुछ दिनों या कुछ हफ्तों में या जो कुछ भी हो, ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो हमें उत्तर की ओर ध्यान देना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'अगर जरूरत पड़ी तो हम लेबनान के राज्यों पर हमला करने के लिए सक्षम हैं। हमास की खबरें पुरानी हैं। ईरान और उसके सहयोगियों द्वारा क्षेत्र के चारों ओर जो करने की कोशिश की जा रही है वो अब वास्तविक मुद्दा है।'

क्या है सात अक्तूबर का मामला?
गैंट्ज ने जून में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार का साथ युद्ध के बाद की योजना की कमी को लेकर छोड़ दिया था। गौरतलब है, सात अक्तूबर को दक्षिणी इस्राइल में हुए आतंकवादी हमले में 1205 लोग मारे गए थे और लगभग ढाई सौ लोगों को बंधक बनाया गया था। इनमें से अभी 97 गाजा में ही है, जबकि 33 बंधकों की मौत हो चुकी है। हमास के जिस समूह ने इस्राइल पर हमला किया था, उसका नेतृत्व याह्या सिनवर ने ही किया था। इसके बाद इस्राइल ने जवाबी कार्रवाई की, जो अभी भी जारी है। 

हमास द्वारा संचालित क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा में इस्राइल के जवाबी हमले में अब तक कम से कम 40,972 लोग मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय का कहना है कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।




किसी भी हलचल के लिए तैयार: गैलेंट
इस्राइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने भी रविवार को मध्य गाजा में नेटजारिम कॉरिडोर के दौरे के दौरान लेबनानी सीमा पर स्थिति का उल्लेख करते हुए सैनिकों से कहा कि हम उत्तर में होने वाली किसी भी हलचल के लिए तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed