{"_id":"6090b3813bb1f72c57022ad3","slug":"army-killed-eight-more-protesters-in-myanmar","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार : सेना ने आठ और प्रदर्शनकारियों को मार डाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
म्यांमार : सेना ने आठ और प्रदर्शनकारियों को मार डाला
Tue, 04 May 2021 08:07 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मांडले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मांडले
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 04 May 2021 08:07 AM IST
सार
- अब तक म्यांमार में सेना ने 759 नागरिकों की हत्या कर दी है
विज्ञापन
म्यांमार में प्रदर्शनकारियों पर सेना की कार्रवाई
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
म्यांमार में सैन्य तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर यहां की सेना ने सोमवार को फिर से गोलियां चलाईं जिसमें आठ लोग मारे गए। दूसरी ओर लोकतंत्र समर्थकों ने वैश्विक स्तर पर म्यांमार स्प्रिंग रिवॉल्यूशन नाम से प्रदर्शन अभियान आयोजित करना शुरू कर दिया ताकि पूरी दुनिया हालात से अवगत हो।
विज्ञापन
म्यांमार के कई शहरों में एक साथ प्रदर्शन हुए, जिनमें से कुछ का नेतृत्व बौद्ध भिक्षु कर रहे हैं। इसी दौरान मांडले में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोली चला कर दो नागरिकों को मार दिया। वेटलेट में तीन और शान नामक राज्य के विभिन्न शहरों में भी दो लोगों की सेना ने गोली मार दी। अब तक यहां सेना ने 759 नागरिकों की हत्या कर दी है।
विज्ञापन