फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Anti hijab Masoud Pejeshkian new president of Iran strong economic ties with India will not be affected

ईरान: हिजाब विरोधी मसूद पेजेशकियन बने राष्ट्रपति; जानें इससे क्या बदलेगा और भारत से संबंधों पर क्या असर पड़ेगा

Sun, 07 Jul 2024 03:13 PM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, दुबई
एजेंसी, दुबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2024 03:13 PM IST
सार

पेशे से हृदय रोग सर्जन रहे मसूद पेजेशकियन 1997 में देश के स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं। वह न सिर्फ पूर्व राष्ट्रपति हसन रूहानी के समर्थक रहे हैं बल्कि उनके कार्यकाल में हुई 2015 की परमाणु संधि के भी पक्षधर हैं।

विज्ञापन
Anti hijab Masoud Pejeshkian new president of Iran strong economic ties with India will not be affected
Iran - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ईरान में 19 मई को हेलिकॉप्टर हादसे में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत के बाद हुए दूसरे चरण के चुनाव में सुधारवादी नेता और देश में हिजाब के सख्त कानून में कुछ ढील देने के पक्षधर मसूद पेजेशकियन (69) ने जीत दर्ज की है। वह प्रतिद्वंद्वी कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को हराकर विजेता घोषित किए गए। पेजेशकियन को 1.63 करोड़ वोट मिले जबकि जलीली को 1.35 करोड़ मत मिले। मसूद को मिले एक करोड़ 63 लाख वोटों में से 50 फीसदी 30 साल से कम उम्र वालों के हैं।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मसूद पेजेशकियन को ईरान का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर शनिवार को बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि हमारे लोगों और क्षेत्र के लाभ के लिए हमारे गर्मजोशी भरे और दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं।
विज्ञापन


कौन हैं मसूद पेजेशकियन?
पेशे से हृदय रोग सर्जन रहे पेजेशकियन 1997 में देश के स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं। वह न सिर्फ पूर्व राष्ट्रपति हसन रूहानी के समर्थक रहे हैं बल्कि उनके कार्यकाल में हुई 2015 की परमाणु संधि के भी पक्षधर हैं। उन्होंने अब तक पश्चिमी देशों के साथ संबंध बनाने पर जोर दिया है। यही नहीं, महसा अमिनी की हिजाब का विरोध करने पर जेल में हुई मौत के बाद देशभर में भड़के हिजाब विरोधी आंदोलन में भी पेजेशकियन ने इस कानून को आसान बनाने का चुनाव अभियान में वादा किया था। ईरान के मतदाताओं ने इसी वादे और उनके सुधारवादी रुख के चलते उन्हें देश का 9वां राष्ट्रपति चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने चुनाव अभियान में किसे दी थी तवज्जो?
पेजेशकियन ने अपने अभियान में ईरानी शिया धर्मतंत्र में कोई आमूलचूल परिवर्तन नहीं करने का वादा किया और लंबे समय से सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को देश में राज्य के सभी मामलों के अंतिम मध्यस्थ के रूप में रखा है। पेजेश्कियान ने आर्थिक प्रतिबंधों से जूझ रहे ईरान के पश्चिमी देशों से संबंध बेहतर करने और देश में अनिवार्य हिजाब कानून में ढील देने का वादा किया है।

कहां भारी पड़े पेजेशकियन?

  • ईरान की कुख्यात मॉरल पुलिस बसिज के अधिकारों में कटौती और हिजाब की अनिवार्यता खत्म कर इसे वैकल्पिक बनाने का वादा किया।
  • पश्चिमी देशों के ईरान से प्रतिबंधों को हटाने का वादा किया। इससे अर्थव्यवथा सुधरेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 
  • मसूद ने नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से सीधा संवाद किया। 34 साल की बेटी मरियम ने चुनाव प्रचार कर युवा वोटरों को साधा।
  • मसूद ने यह भी एलान किया कि अगर वादे पूरे नहीं हुए तो राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे देंगे।


कट्टर विचारधारा के खिलाफ हैं नए राष्ट्रपति पेजेशकियन
मसूद पजेशकियन ने चुनाव से पहले भी राजनीतिक भाषणों के दौरान कई बार हिजाब की खिलाफत की थी। उन्होंने कई बार कहा है कि वो किसी प्रकार के कट्टरपंथ के खिलाफ हैं, जो संस्कृति के नाम पर बने कानूनों पर सख्ती के साथ पेश आती है। इसी कानून में हिजाब की अनिवार्यता भी आती है, जो 1979 में इस्लामिक क्रांति के बाद से ईरान में लागू हुआ। पेजेशकियन ने कहा, वह इस कानून की सख्ती के खिलाफ हैं।



1997 में ईरान के स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर दे चुुके हैं सेवाएं
ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन पेशे से डॉक्टर हैं और ईरान की तबरीज मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रमुख रहे हैं। पेजेशकियन साल 1997 में ईरान के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वह पहली बार राष्ट्रपति चुनाव में नहीं उतरे। 2011 में उन्होंने पहली बार राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन किया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। पेजेशकियन की पहचान एक उदारवादी नेता की है और वह पूर्व राष्ट्रपति हसन रूहानी के करीबी माने जाते हैं।

मैं आपको अकेला नहीं छोड़ूंगा आप भी मुझे अकेला न छोड़ें
पेजेशकियन ने कहा, चुनाव खत्म हुए और यह हमारे सहयोग की शुरुआत है। आपके सहयोग, सहानुभूति और विश्वास के बिना आगे का कठिन रास्ता आसान नहीं होगा। मैं आपकी ओर हाथ फैलाता हूं और संकल्प लेता हूं कि मैं आपको इस रास्ते पर अकेला नहीं छोड़ूंगा। आप भी मुझे अकेला मत छोडो।

गौरतलब है कि इससे पहले 28 जून को मतदान के शुरुआती दौर में किसी भी उम्मीदवार को 50% से ज्यादा वोट नहीं मिले, इस कारण शीर्ष दो उम्मीदवारों में सीधा मुकाबला हुआ। पेजेशकियन की बढ़त के साथ ही उनके समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर जश्न शुरू कर दिया। ईरानी लोगों में यह उत्साह हर शहर में देखा गया।

भारत-ईरान के मजबूत आर्थिक संबंध पर क्या असर पड़ेगा?
विशेषज्ञों के मुताबिक, भारत और ईरान के बीच ऐतिहासिक रूप से मजबूत आर्थिक संबंध रहे हैं। पेजेशकियन के राष्ट्रपति बनने के बाद इन संबंधों के और मजबूत होने की संभावना है। भारत में ईरान के राजदूत इराज इलाही ने चुनाव परिणाम आने से पहले ही ईरान का रुख बता दिया था। उन्होंने कहा कि ईरान और भारत के बीच विदेश नीति में कोई बदलाव नहीं होगा, चाहें सत्ता में कोई भी आए। पेजेशकियान एक सुधारवादी नेता हैं और वह पश्चिमी देशों से भी संपर्क बढ़ाने के पक्षधर हैं। वह भारत के साथ संबंधों को प्राथमिकता देंगे। खासतौर पर रणनीतिक रूप से अहम चाबहार बंदरगाह पर दोनों देशों का फोकस रहेगा। भारत ने इस परियोजना में भारी निवेश किया है। यह बंदरगाह भारत को पाकिस्तान को दरकिनार कर मध्य एशिया तक कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। भारत ने चाबहार बंदरगाह टर्मिनल के विकास के लिए 12 करोड़ डॉलर देने का वादा किया है और ईरान में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए 25 करोड़ डॉलर की क्रेडिट लाइन देने की भी पेशकश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed