{"_id":"5f03df078ebc3e432c0c208f","slug":"anti-china-protest-have-been-taking-place-in-muzaffarabad-against-illegal-construction-of-dams-in-pok","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओके में चीन के खिलाफ प्रदर्शन, लोगों ने बांध के अवैध निर्माण का किया विरोध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पीओके में चीन के खिलाफ प्रदर्शन, लोगों ने बांध के अवैध निर्माण का किया विरोध
Tue, 07 Jul 2020 11:04 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फराबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फराबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
पीओके में प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : ANI
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद में चीन विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां रहने वाले लोगों ने नीलम और झेलम नदी पर बन रहे बांध के अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज उठाई। सोमवार को लोगों ने नीलम-झेलम और कोहाला हाइड्रो पावर परियोजना निर्माण के खिलाफ बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और चीन द्वारा बनाए जा रहे बांध की वजह से पड़ने वाले पर्यावरणीय प्रभाव की ओर ध्यान आकर्षित किया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक हैशटैग ट्रेंड करने लगा #SaveRiversSaveJK। इसके जरिए वैश्विक मंच पर इस परियोजना की ओर ध्यान आकर्षित किया गया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने पूछा कि विवादित क्षेत्र में किस कानून के तहत पाकिस्तान और चीन के बीच नदी को लेकर समझौता हुआ है? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन नदियों पर कब्जा करके संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संकल्प का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हम पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं नारे के साथ हैक हुई पीओके के जनसंपर्क महानिदेशक की वेबसाइट
एक प्रदर्शनकारी ने कहा, 'हमें कोहाला परियोजना की तरफ मार्च करना चाहिए और तब तक प्रदर्शन करना चाहिए जब तक की यह बंद नहीं हो जाता।' हाल ही में चीनी कंपनी, चीन और पाकिस्तान के बीच कोहाला में 1,124 मेगावाट के हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को लेकर 2.4 बिलियन डॉलर का त्रिपक्षीय समझौता हुआ था।
चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के तहत झेलम नदी में यह हाइड्रोपावर प्लांट बनाया जा रहा है। इसे कोहाला हाइड्रोपावर कंपनी लिमिटेड बना रही है जो चीन की थ्री गोर्जेस कॉरपोरेशन की सहायक है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन