{"_id":"5f00916a8ebc3e43230f8fec","slug":"dgpr-pok-website-hacked-with-we-want-freedom-from-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं नारे के साथ हैक हुई पीओके के जनसंपर्क महानिदेशक की वेबसाइट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हम पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं नारे के साथ हैक हुई पीओके के जनसंपर्क महानिदेशक की वेबसाइट
Sat, 04 Jul 2020 08:17 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 04 Jul 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के जनसंपर्क महानिदेशक की वेबसाइट 'हम पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं' नारे के साथ हैक हो गई। वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक संदेश में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान प्रशासन पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर लिखा गया, 'आजाद जम्मू-कश्मीर की आवाम पाकिस्तान से आजादी चाहती है।' इसके अलावा पाकिस्तानी सेना पर निशाना साधते हुए लिखा गया कि पाकिस्तानी सेना और पुलिस बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों के उल्लंघन, निर्दोष नागरिकों पर अत्याचार और आतंकवाद फैलाने में शामिल हैं। हम पिछले 70 वर्षों से आजाद जम्मू और कश्मीर में भेदभावपूर्ण नीतियों और कुशासन के लिए पाकिस्तानी शासकों की कड़ी निंदा करते हैं।
विज्ञापन
दूसरे संदेश में एफ -16 फाइटर जेट के बारे में लिखा गया। वेबसाइट पर लिखा गया, ' पिछले साल फरवरी में भारतीय वायुसेना द्वारा मार गिराए गया पाकिस्तानी एयरफोर्स का एफ-16 लड़ाकू विमान लोगों के लिए एक रहस्य है, जिसे पाकिस्तान आप लोगों से दूर रखता है। हम मारे गए पायलट के परिवार प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं। जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से निर्वासित नेता सरदार शौकत अली कश्मीरी ने हाल ही में पाकिस्तान पर पीओके के लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया था।
पिछले साल सितंबर में पीओके के मुजफ्फराबाद में लोगों ने 'गो नियाजी गो बैक' और 'कश्मीर बनेगा हिंदुस्तान' के नारों के साथ इमरान खान का स्वागत किया था। नियाजी इमरान का उपनाम है।