फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kenyan School Fire Accident Fire Breaks Out at School in Kenya Third Incident in 2 Days News in Hindi

Kenyan School Fire: केन्याई स्कूल में फिर लगी आग, दो दिन में तीसरी घटना

Mon, 09 Sep 2024 09:18 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 09 Sep 2024 09:18 AM IST
सार

पुलिस के बयान में कहा गया कि लगभग 150 छात्रों वाला भवन पूरी तरह जलकर खाक हो गया, आग ने सब कुछ जला दिया। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Kenyan School Fire Accident Fire Breaks Out at School in Kenya Third Incident in 2 Days News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : UN

विस्तार

केन्या में फिर एक स्कूल में आग लगने की घटना सामने आ रही है। यहां एक स्कूल का छात्रावास रविवार को जलकर खाक हो गया। पुलिस ने बताया कि यह कुछ ही दिनों में तीसरी ऐसी घटना है। पुलिस के मुताबिक, मेरु के मध्य काउंटी में न्जिया बॉयज हाईस्कूल में एक छात्रावास में आग लगी। घटना उस समय हुई, जब जब छात्र भोजन कर रहे थे। गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


बयान में कहा गया कि लगभग 150 छात्रों वाला भवन पूरी तरह जलकर खाक हो गया, आग ने सब कुछ जला दिया। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इससे पहले पिछले गुरुवार को न्येरी काउंटी में हिलसाइड एंडाराशा अकादमी में एक छात्रावास में आग लगने से 21 लड़के मारे गए थे। घटना उस वक्त हुई थी, जब वे सो रहे थे। 
विज्ञापन


वहीं, शनिवार को देश के मध्य में स्थित इसियोलो काउंटी में एक लड़कियों के हाईस्कूल में भी आग लग गई थी। एक स्थानीय अधिकारी ने बतायाय था कि घटना में कई लोग घायल हुए थे। हालांकि, पुलिस का कहना था कि कोई भी घायल नहीं हुआ। इस बीच राष्ट्रपति विलियम रूटो ने कहा कि जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना को भयावह बताया है। उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उपराष्ट्रपति रिगाथी गचागुआ ने स्कूल प्रशासन से अपील की है कि वे आवासीय विद्यालयों तय सुरक्षा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराएं।

यहां पहले भी होती रही हैं ऐसी घटनाएं
  • 2017 में नैरोबी में एक स्कूल में आग लगने से 10 छात्रों की मौत हो गई थी।
  • 2001 में माचकोस काउंटी में एक छात्रावास में आग लगने से 67 छात्रों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed