{"_id":"606100b51f6b5964b70ff8a3","slug":"an-indian-child-of-six-years-found-a-fossil-of-millions-of-years-old-in-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: छह साल के एक भारतीय बच्चे ने ढूंढा करोड़ों साल पुराना जीवाश्म","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: छह साल के एक भारतीय बच्चे ने ढूंढा करोड़ों साल पुराना जीवाश्म
Mon, 29 Mar 2021 03:48 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 29 Mar 2021 03:48 AM IST
सार
- उसे एक चट्टान का टुकड़ा मिला, जो किसी जानवर के सींग जैसा दिखाई देता है।
- सिड ने बताया कि, मुझे लगा कि यह कोई दांत या जबड़ा या सींग होगा, लेकिन वास्तव में वह एक मूंगे का टुकड़ा था।
विज्ञापन
जीवाश्म- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन में भारतीय मूल के छह साल के बच्चे ने अपने बगीचे में खुदाई के दौरान करोड़ों साल पुराना जीवाश्म खोज निकाला। इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में रहने वाले सिद्दक सिंह जहमत ने कहा कि वह इस सींग की खोज करने के बाद बेहद उत्साहित है।
विज्ञापन
सिड के नाम से मशहूर जहमत क्रिसमस पर तोहफे में मिले जीवाश्म खोजने वाले उपकरण से बगीचे में खुदाई कर रहा था। इसी दौरान उसे एक चट्टान का टुकड़ा मिला, जो किसी जानवर के सींग जैसा दिखाई देता है। सिड के मुताबिक, मुझे लगा कि यह कोई दांत या जबड़ा या सींग होगा, लेकिन वास्तव में वह एक मूंगे का टुकड़ा था, जिसे हॉर्न कोरल कहते हैं।
विज्ञापन
बीबीसी रिपोर्ट के मुताबिक, सिड के पिता विश सिंह ने इस हॉर्न कोरल की पहचान फेसबुक पर एक फॉसिल ग्रुप के जरिये की, जिसके वह सदस्य हैं। इस ग्रुप ने टुकड़े को 25 से 48 करोड़ साल के बीच का होने का अनुमान लगाया। सिंह ने कहा, हम जमीन में सिड को कुछ अजीब आकार की चीज मिलने पर हैरान रह गए।
विज्ञापन
अगले दिन उसने दोबारा खुदाई में रेत का एक खंडित हो चुका ब्लॉक भी ढूंढा। उन्होंने कहा कि वे अब सिड की इस खोज के बारे में बर्मिंघम विश्वविद्यालय के जियोलॉजी म्यूजियम को बताने जा रहे हैं। इसके बाद ही इस टुकड़े की असली उम्र की पुष्टि हो पाएगी।