कांपी धरती: अफगानिस्तान और सुमात्रा में महसूस किए गए भूकंप के झटके
बुधवार को अफगानिस्तान और सुमात्रा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार अफगानिस्तान के फैजाबाद के पास बुधवार की दोपहर भूकंप के झटके आए जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई। वहीं, उत्तरी सुमात्रा के पश्चिमी तट पर दोपबर बाद 4.25 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 रही।
An earthquake of magnitude 4.4 on the Richter scale occurred near Fayzabad in Afghanistan: National Center for Seismology
— ANI (@ANI) April 14, 2021
यूनान के इजियन सागर के द्वीपों पर 5.2 तीव्रता का भूकंप
दक्षिण-पूर्वी इजियन सागर के द्वीपों, निसिरोज और तिलोस के बीच मंगलवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। यूनानी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। एथेंस यूनिवर्सिटी के जियोडायनेमिक इंस्टीट्यूट ने बताया कि सागर के भीतर 15.8 किलोमीटर की गहराई में यह भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 11 बजकर 28 मिनट पर आया।
भूकंप के झटके यूनान के डोडीकेनीज द्वीपसमूह के कई द्वीपों पर महसूस किए गए। भूंकप के लिहाज से दुनिया के सबसे सक्रिय क्षेत्रों में से एक यूनान में यह प्राकृतिक आपदा बहुत सामान्य हैं। हालांकि, यहां भूकंप से किसी तरह के गंभीर नुकसान या किसी की मौत होने के मामले बहुत दुर्लभ हैं। 1999 में एथेंस के निकट आए भूकंप में 143 लोगों की मौत हुई थी और इमारतों को बहुत नुकसान पहुंचा था।