फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American singer Milben sings Om Jai Jagdish Hare says I am happy with Diwali

US: अमेरिकी गायिका मिलबेन ने गाया- ओम जय जगदीश हरे, बोलीं-दीपोत्सव के जश्न से खुश हूं

Sun, 12 Nov 2023 06:13 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 12 Nov 2023 06:13 AM IST
सार

मिलबेन ने कहा कि आपके पूर्वजों, जिन्होंने अनगिनत बलिदान दिए, एक ऐसी भूमि का सपना देखा जहां हर नागरिक खुली हवा में सांस ले सके और प्रगति के पथ पर चलें। वह अब आपकी विरासत बन गई है।

विज्ञापन
American singer Milben sings Om Jai Jagdish Hare says I am happy with Diwali
African American singer Mary millben, Mary millben - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने दीपावली के अवसर पर भारतीय समुदाय को न सिर्फ शुभकामनाएं दी हैं, बल्कि ओम जय जगदीश हरे... आरती भी गाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में मिलबेन ने कहा, साल का मेरा सबसे पसंदीदा समय दिवाली आ गया है। भारत, मैं इस सप्ताहांत और आधिकारिक तौर पर 12 नवंबर को आपके साथ जश्न मनाने पर खुश हूं। पूरी दुनिया में भारतीय समुदाय को दिवाली की शुभकामनाएं। अपने अंदर की रोशनी को जलाएं और दुनिया को रोशन करें। वीडियो में मिलबेन नारंगी गुलाबी लहंगे में नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत, एक राष्ट्र और सभ्यता जिसे सदियों की विविध संस्कृतियों, भाषाओं और परंपराओं ने आकार दिया है आज स्वतंत्र और एकजुट है। 
विज्ञापन


पूर्वजों का सपना बना विरासत
मैरी मिलबेन ने कहा कि आपके पूर्वजों, जिन्होंने अनगिनत बलिदान दिए, एक ऐसी भूमि का सपना देखा जहां हर नागरिक खुली हवा में सांस ले सके और प्रगति के पथ पर चलें। वह अब आपकी विरासत बन गई है। कई पुरस्कारों से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय गायिका ने इस दौरान भारतीयों से विविधता में एकता को अपनाने, एकजुटता की शक्ति का जश्न मनाने और अपनी क्षमता को प्रदर्शित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed