{"_id":"5f2d0f188ebc3e3d032f8a33","slug":"american-hospital-claims-corona-patients-recover-from-rfl-100-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी अस्पताल का दावा, आरएफएल-100 दवाई से कोरोना के मरीज हुए ठीक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी अस्पताल का दावा, आरएफएल-100 दवाई से कोरोना के मरीज हुए ठीक
Fri, 07 Aug 2020 01:59 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के ह्यूस्टन शहर के एक अस्पताल में आरएलएफ-100 नाम की नई दवा से कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। शहर के एक अस्पताल के एक डॉक्टर ने आरएलएफ-100 नाम की दवा का इस्तेमाल किया है। इससे गंभीर रूप से बीमार कोविड-19 के ऐसे मरीज तेजी से ठीक हुए हैं, जिन्हें सांस लेने में कठिनाई की शिकायत थी। आरएलएफ-100 को एविप्टाडिल नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
ह्यूस्टन मेथडिस्ट अस्पताल ने बताया कि इस दवा के इस्तेमाल से वेंटिलेटर वाले मरीज को तेजी से ठीक हो रहे हैं। न्यूरोएक्स और रिलीफ थेराप्यूटिक्स ने मिलकर इस दवा को विकसित किया है। दवा बनाने वाली कंपनी न्यूरोएक्स के एक बयान के मुताबिक स्वतंत्र अनुसंधानकर्ताओं ने कहा है कि एविप्टाडिल मानव फेफड़ों की कोशिकाओं और मोनोसाइट्स में सार्स कोरोना वायरस की प्रतिकृति को बनने से रोकता है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार कोविड के चपेट में आए एक 54 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार था। मगर इस दवा के इस्तेमाल से चार दिन के भीतर ही वो वेंटिलेटर से हट गया। इसके अलावा अन्य मरीज पर भी इस दवा के के ऐसे ही नतीजे देखे गए हैं। न्यूरोएक्स के सीईओ और अध्यक्ष प्रोफेसर जोनाथन जैविट ने कहा कि अन्य किसी वायरस रोधी दवा से वायरल संक्रमण पर इतनी अच्छी रिपोर्ट नहीं देखने को मिली है।
विज्ञापन