फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American helicopter crashes in Kabul

Afghanistan: काबुल में अमेरिकी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पाकिस्तान में बाढ़ से बच्चों के भविष्य पर खतरा

Mon, 12 Sep 2022 06:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 12 Sep 2022 06:52 AM IST
सार

बयान में कहा गया है कि राजधानी काबुल में अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय की देखरेख में एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान हुई दुर्घटना में पांच अन्य घायल हो गए।
 

विज्ञापन
American helicopter crashes in Kabul
helicopter - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका निर्मित ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर के शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से अफगान चालक दल के कम से कम तीन सदस्यों की मौत हो गई। तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि राजधानी काबुल में अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय की देखरेख में एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान हुई दुर्घटना में पांच अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह खोराज़मी ने कहा, एक अमेरिकी ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर, जो ट्रेनिंग पर था राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के परिसर में टेक्निकल समस्या की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। करीब एक साल पहले तालिबान ने देश पर कब्जा करने के बाद अमेरिका के कुछ विमानों को अपने नियंत्रण में ले लिया था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि कितने विमान ठीक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक में बाढ़ से 35 लाख बच्चों की शिक्षा पर खतरा
पाकिस्तान में आई बाढ़ से 35 लाख बच्चों की शिक्षा खतरे में है। बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए दो दिन के दौरे के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रविवार को कराची में बाढ़ पर एक रिपोर्ट जारी की।

उन्होंने कहा कि इतना विकराल जलवायु नरसंहार इससे पहले कभी नहीं देखा। वहीं, रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बाढ़ की वजह से 35 लाख बच्चों की शिक्षा बाधित होने से उनका भविष्य अधर में है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में करीब आठ लाख शरणार्थी हैं, जिन पर बाढ़ का सबसे घातक प्रभाव पड़ा है। सिंध में 15 लाख से अधिक घर बाढ़ में पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed