{"_id":"600b601949393060f67a56fa","slug":"america-will-start-giving-visa-again-in-india-from-february-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक फरवरी से भारत में दोबारा वीजा देना शुरू करेगा अमेरिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एक फरवरी से भारत में दोबारा वीजा देना शुरू करेगा अमेरिका
Sat, 23 Jan 2021 05:00 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 23 Jan 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
वीजा
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी एक फरवरी से नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास छात्र वीजा, एच-1बी, एच-4, एल-1, एल-1, सी1/डी और बी1/बी2 समेत सभी तरह की वीजा श्रेणियों में आवेदन लेना शुरू करेगा।
विज्ञापन
भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को कहा कि फिलहाल इन वीजा आवेदनों को प्रोसेस करने की क्षमता सीमित रहेगी। दूतावास ने कहा, हालांकि अपने उपभोक्ताओं और कर्मचारियों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए हमारी क्षमता सीमित ही रखी गई है। एक बार वाणिज्य दूतावास सीमित स्तर पर आवेदन प्रोसेस करने में सक्षम हो जाएंगे तो सेवाओं का विस्तार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि अमेरिकी सरकार ने पिछले साल जून में कोरोना महामारी के चलते कुछ गैर-आव्रजन वीजा श्रेणियों वाले लोगों के देश में प्रवेश पर दिसंबर तक रोक लगा दी थी। हालांकि इस फैसले को अगस्त में रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन