फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America will not tolerate illegal immigrants: Trump

ट्रप ने कहा- अवैध प्रवासियो को अमेरिका बर्दाश्त नहीं करेगा

Wed, 06 Feb 2019 01:12 PM IST
संदीप भट्ट भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 06 Feb 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
America will not tolerate illegal immigrants: Trump
donald trump - फोटो : REUTERS
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने योग्यता के आधार पर प्रवासियों के देश में आने पर जोर देते हुए बुधवार को कहा कि अवैध प्रवासियों को बर्दाश्त करना दया नहीं बल्कि क्रूरता है।
विज्ञापन

ट्रंप ने अपने वार्षिक स्टेट ऑफ यूनियन संबोधन में कहा कि यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम अपने नागरिकों की जिंदगियों और नौकरियों की रक्षा करने वाला प्रवासी तंत्र बनाए।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि दक्षिणी मैक्सिको सीमा पर अराजकता की स्थिति सभी अमेरिकियों की सुरक्षा और वित्तीय स्थिति के लिए खतरा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इसमें आज यहां रह रहे लाखों प्रवासियों के लिए हमारा कर्तव्य शामिल है जो हमारे नियमों का पालन करते हैं और कानूनों का सम्मान करते हैं। वैध प्रवासियों से अनगिनत तरीकों से हमारा राष्ट्र समृद्ध बनता है और हमारा समाज मजबूत होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने दक्षिणी सीमा पर संकट को खत्म करने के लिए एक प्रस्ताव कांग्रेस को भेजा है।
उन्होंने कहा कि इसमें मानवीय सहायता, अधिक कानून प्रवर्तन, हमारे बंदरगाहों पर मादक पदार्थों का पता लगाना और उन खामियों को दूर करना जहां से बाल तस्करी होती है और एक नए अवरोधक या दीवार के लिए योजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इस कमरे में मौजूद ज्यादातर लोगों ने पूर्व में दीवार के पक्ष में मतदान किया लेकिन दीवार कभी बनी ही नहीं। मैं इसे बनाऊंगा।
राष्ट्रपति ने कहा कि यह स्मार्ट, स्टील का अवरोधक होगा ना कि ठोस दीवार।

कांग्रेस से खतरनाक दक्षिणी सीमा की रक्षा करने का आह्वान करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के कामकाजी वर्ग और राजनीतिक वर्ग के बीच मतभेद जितना अवैध प्रवासी के मुद्दे ने दिखाया है उतना किसी अन्य मुद्दे ने नहीं। 

उन्होंने कहा कि दीवारों, गेट और गार्डों से घिरे रहने वाले अमीर नेताओं और दानदाताओं ने खुली सीमा पर जोर दिया है वहीं अमेरिका के कामकाजी वर्ग को अवैध प्रवासियों की कम-कीमत नौकरियां, कम भत्ते, जरूरत से ज्यादा भरे स्कूल और अस्पताल आदि अदा करने के लिए छोड़ दिया है। 

उन्होंने कहा कि अवैध प्रवासियों को बर्दाश्त करना दया नहीं है बल्कि क्रूरता है। सीमा पार आने के लिए लंबी यात्रा के दौरान हर तीन में से एक महिला का यौन उत्पीड़न होता है। तस्कर हमारे कानूनों का शोषण करने और देश में अपने पैर जमाने के लिए प्रवासी बच्चों का मानव प्यादे के रूप में इस्तेमाल करते हैं।


रिपब्लिकन और डेमोक्रेट सांसदों से राष्ट्रीय संकट से निपटने के लिए एकजुट होने की अपील करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस के पास सरकार को वित्त पोषण देने, देश की रक्षा करने और दक्षिणी सीमा की सुरक्षा करने के वास्ते एक विधेयक पारित करने के लिए 10 दिन का समय है।
 

उन्होंने कहा कि अब दुनिया को यह दिखाने का समय है कि अमेरिका अवैध प्रवासियों, ड्रग तस्करो और मानव तस्करों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।

साथ ही उन्होंने कहा कि प्रवासियों का बड़ा संगठित कारवां अमेरिका की ओर कूच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed