फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America reopens asylum Case of fugitive killer of Sheikh Mujibur Rahman after 15 years

अमेरिका में 15 साल बाद फिर खुला शेख मुजीबुर रहमान के हत्यारे को मिली शरण का मामला

Mon, 27 Jul 2020 05:02 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, ढाका
पीटीआई, ढाका Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 27 Jul 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
America reopens asylum Case of fugitive killer of Sheikh Mujibur Rahman after 15 years
बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान अपने परिवार के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

बांग्लादेश के 'राष्ट्रपिता' बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की हत्या के एक दोषी को राजनीतिक शरण देने के 15 साल पुराने एक मामले को अमेरिका ने फिर से खोला है। मीडिया में प्रकाशित खबरों में यह जानकारी सामने आई। प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगुवाई वाली वर्तमान सरकार, अमेरिका में छिपे बांग्लादेशी सेना के पूर्व अधिकारी एमए राशिद चौधरी के प्रत्यर्पण के लिए अमेरिका से आग्रह करती रही है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री हसीना ने पिछले साल राष्ट्रपति ट्रंप को पत्र लिखकर चौधरी के प्रत्यर्पण का आग्रह किया था। भगोड़े करार दिए गए चौधरी ने सेना के अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर तख्तापलट किया था जिसके बाद 1975 में हसीना के पिता शेख मुजीबुर रहमान की हत्या कर दी गई थी। डेली स्टार की खबर के मुताबिक चौधरी, परिवार सहित 1996 में ब्राजील से अमेरिका भाग गया और बाद में उसने राजनीतिक शरण मिल गई।
विज्ञापन


बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति और बाद में प्रधानमंत्री रहे शेख मुजीबुर रहमान की 15 अगस्त 1975 को हत्या कर दी गई थी। रहमान के परिवार के सभी सदस्यों की हत्या कर दी गई थी लेकिन उनकी बेटियां- शेख हसीना और शेख रेहाना विदेश में होने के कारण बच गई थीं। इस हत्याकांड के 23 साल बाद, बांग्लादेश सेना के पूर्व अधिकारी चौधरी और अन्य भगोड़े दोषियों को उच्च न्यायालय ने 1998 में मौत की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चतम न्यायालय ने 2009 में निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा था। रहमान की हत्या के बाद बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) की सरकारों ने चौधरी का पुनर्वास कराया था। गत सप्ताह ढाका ट्रिब्यून में अमेरिकी समाचार पोर्टल पॉलिटिको’ के हवाले से दी गई खबर के अनुसार अमेरिका के महान्यायवादी विलियम बार्र ने चौधरी को राजनीतिक शरण देने के मामले को फिर से खोला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed