{"_id":"61d696be44d9ff0b3e7090bf","slug":"america-deadly-attack-on-george-floyd-family-four-year-old-girl-sleeping-in-the-house-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार पर जानलेवा हमला, घर में सो रही चार साल की बच्ची को मारी गोली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार पर जानलेवा हमला, घर में सो रही चार साल की बच्ची को मारी गोली
Thu, 06 Jan 2022 12:44 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:44 PM IST
सार
जॉर्ज फ्लॉयड की भांजी की चार वर्षीय बेटी एरियाना डेलाने को उस समय गोली मार दी गई जब वह नए साल के दिन सो रही थी।
विज्ञापन
जॉर्ज फ्लोएड (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी पुलिसकर्मी द्वारा मारे गए अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद उन्हें न्याय दिलाने के लिए दुनियाभर से आवाजें उठीं। लेकिन अब इस बार जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार पर जानलेवा हमला किया गया है। उनकी भांजी की चार वर्षीय बेटी एरियाना डेलाने को उस समय गोली मार दी गई जब वह नए साल के दिन सो रही थी। एरियाना के पिता ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि उसकी बेटी पर किया गया हमला एक सोची समझी साजिश थी।
विज्ञापन
वारदात को सुबह तीन बजे अंजाम दिया गया
जानकारी के अनुसार फ्लॉयड की नातिन एरियाना डेलाने टेक्सास के दक्षिण ह्यूस्टन में अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर परिवार के चार अन्य सदस्यों के साथ सो रही थी इसी दौरान तड़के करीब तीन बजे कुछ अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसके बाद वहां दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन
बच्ची की बच गई जान
जानकारी के अनुसार बच्ची के माता-पिता उस समय अपने बेडरूम में लेटे हुए थे। जैसे ही गोलियों की आवाज सुनी और अपनी बेटी के कमरे की ओर भागे। पति डेरेक डेलाने ने लाइट ऑन की तो बेटी खून से लतपथ बेड पर पड़ी हुई थी। गनीमत यह रही कि सही समय पर अस्पताल पहुंचने से उनकी बेटी की जान बच गई।
विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस की हिरासत में जॉर्ज फ्लॉयड की हुई थी मौत
25 मई 2020 को अमेरिकी पुलिस ने अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड को कैब से उतारकर जमीन पर लिटाकर घुटनों से उसकी गर्दन को दबाया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद नस्लवाद को लेकर अमेरिका में जबरदस्त प्रदर्शन हुआ था।