{"_id":"5fdc8da9ddc21013f5793ed1","slug":"america-60-us-lawmakers-urge-biden-to-extend-work-authorization-to-spouses-of-h-1b-visa-holders","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी सांसदों ने एच-1बी वीजा धारकों के लिए बाइडन से की यह अपील, भारतीयों को मिल सकती है राहत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी सांसदों ने एच-1बी वीजा धारकों के लिए बाइडन से की यह अपील, भारतीयों को मिल सकती है राहत
Fri, 18 Dec 2020 04:38 PM IST
दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Fri, 18 Dec 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
H-1B visa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में 60 सांसदों के एक समूह ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन से वीजा के संबंध में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की एक नीति को बदलने का अनुरोध किया है। सांसदों ने एच-4 वीजा प्राप्त लोगों के दस्तावेज की वैधता की समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन सांसदों के अनुरोध को मान कर एच-4 वीजा प्राप्त लोगों के दस्तावेज की वैधता बढ़ा देते हैं, तो इससे हजारों भारतीयों को राहत मिल सकेगी। एच-4 वीजा एच-1 बी वीजा धारकों के जीवनसाथियों को जारी किया जाता है। एच-4 वीजा धारकों में अधिकतर उच्च कौशल वाली भारतीय महिलाएं शामिल हैं।
अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवाएं (यूएससीआईएस) विभाग द्वारा एच-4 वीजा, एच-1 बी वीजा धारकों के परिवार के सदस्यों (जीवनसाथी और 21 साल से कम उम्र के बच्चों) के लिए जारी किया जाता है। एच-1बी वीजा धारकों में अधिकतर भारतीय आईटी पेशेवर है। यह आमतौर पर उन लोगों को जारी किया जाता है, जो रोजगार के आधार पर स्थायी निवासी का दर्जा हासिल करना चाहते हैं।
संघीय रजिस्टर नोटिस प्रकाशित करने का निर्देश
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्यों ने 16 दिसंबर को बाइडन को पत्र लिखा, ‘‘हम आपसे आग्रह करते हैं कि गृह सुरक्षा विभाग को आपके प्रशासन के पहले दिन एच-4 वीजा की खत्म हो रही वैधता को लेकर संघीय रजिस्टर नोटिस प्रकाशित करने का निर्देश दिया जाए।’’
विज्ञापन
डेमोक्रेट बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। पत्र में कहा गया कि गृह सुरक्षा विभाग ने 2015 में एक नियम जारी कर एच-एक बी वीजा धारकों के आश्रित जीवनसाथी को अनुमति दे दी थी।
बाइडन कर सकते हैं ये सुधार
बाइडन एच-1बी सहित अन्य उच्च कौशल वीजा की सीमा बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा वह विभिन्न देशों के लिए रोजगार आधारित वीजा के कोटा को समाप्त कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इन दोनों ही कदमों से हजारों भारतीय पेशेवरों को फायदा होगा। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की कुछ आव्रजन नीतियों से भारतीय पेशेवर बुरी तरह प्रभावित हुए थे। माना जा रहा है कि बाइडन एच-1 बी वीजाधारकों के जीवनसाथी के लिए कार्य वीजा परमिट को रद्द करने के ट्रंप प्रशासन के फैसले को भी पलट सकते हैं। ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से अमेरिकी में रहने वाले भारतीय परिवार प्रभावित हुए थे। बाइडेन प्रशासन की योजना एक वृहद आव्रजन सुधार पर काम करने की है। प्रशासन एकमुश्त या टुकड़ों में इन सुधारों को लागू करेगा।