फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ameirca : White House Presented anti China report, targeted at its aggressive activities, south china sea

व्हाइट हाउस ने रखी चीन विरोधी रिपोर्ट, आक्रामक गतिविधियों पर साधा निशाना

Fri, 22 May 2020 06:15 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 22 May 2020 06:15 AM IST
सार

20 पन्नों की रिपोर्ट में कहा कि मौजूदा महामारी से अमेरिका में करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं।

विज्ञापन
Ameirca : White House Presented anti China report, targeted at its aggressive activities, south china sea
White House

विस्तार

कोरोना वायरस से निपटने को लेकर चीन के खिलाफ अमेरिका पहले से ही सख्त रहा है। इस बीच, व्हाइट हाउस ने आक्रामक आर्थिक नीतियों, सैन्य ढांचा बढ़ाने, गलत सूचना फैलाने का अभियान चलाने और मानवाधिकारों का उल्लंघन को लेकर बीजिंग पर निशाना साधा है। 20 पन्नों की इस रिपोर्ट में अमेरिका की नीति में कोई बदलाव नहीं दिखाया गया है।

विज्ञापन


इस रिपोर्ट में राष्ट्रपति ट्रंप को इस उम्मीद से कड़ा रुख अपनाने को कहा गया है क्योंकि इस संक्रामक रोग से करोड़ों अमेरिकी बेरोजगार हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह सख्ती चीन पर मतदाताओं के आक्रोश को भुनाने का काम करेगी। व्हाइट हाउस द्वारा रिपोर्ट जारी करने से पहले विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा, ‘मीडिया का ध्यान वैश्विक महामारी के खतरों पर केंद्रित तो है लेकिन चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा पेश की गई सबसे बड़ी चुनौती पर नहीं है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘चीन में 1949 से एक क्रूर तानाशाही सरकार शासन करती रही है। कई दशकों तक हम सोचते रहे कि सरकार हमारी तरह बनेगी, कारोबार के माध्यम से, वैज्ञानिक आदान-प्रदान से, या राजनयिक पहुंच के जरिए। उन्हें डब्ल्यूटीओ में भी एक विकासशील देश के तौर पर शामिल किया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’
विज्ञापन
विज्ञापन


ताइवान: अमेरिका ने दी 18 करोड़ डॉलर की टॉरपीडो, चीन नाराज
अमेरिकी सरकार ने ताइवान को लगभग 18 करोड़ डॉलर के उन्नत टॉरपीडो की संभावित बिक्री के लिए संसद को अवगत कराया है। इससे वाशिंगटन और बीजिंग के बीच पहले से ही तनावपूर्ण चल रहे संबंधों में खटास आने की एक और वजह बन सकती है।

चीन पहले से ही ताइवान को चीनी क्षेत्र होने का दावा करता रहा है। अधिकांश देशों की तरह संयुक्त राज्य अमेरिका का ताइवान के साथ कोई आधिकारिक राजनयिक संबंध नहीं है, लेकिन वह अपनी रक्षा के लिए लोकतांत्रिक द्वीप प्रदान करने के कानून से बाध्य है। अमेरिका द्वारा ताइवान को हथियारों की बिक्री की चीन ने हमेशा की तरह निंदा की है।


अमेरिकी रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि अमेरिकी विदेश विभाग ने 18 करोड़ डॉलर की अनुमानित लागत के लिए 18 एमके -48 मॉड 6 उन्नत प्रौद्योगिकी हैवी वेट टॉरपीडो और संबंधित उपकरणों के ताइवान को संभावित बिक्री को मंजूरी दे दी है। रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने इस संभावित बिक्री के बारे में संसद को अवगत कराते हुए आवश्यक प्रमाण पत्र दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed