फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

All Party Delegation: कुवैत में रिहला-ए-दोस्ती पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; कांगो में पहलगाम पीड़ितों को श्रद्धांजलि

Tue, 27 May 2025 11:36 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 27 May 2025 11:36 PM IST
खास बातें

All Party Delegation News Updates in Hindi: भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। अलग-अलग दलों में शामिल 51 सांसदों के अलावा कई राजनयिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह  'टीम इंडिया' की तरह पाकिस्तानी दुष्प्रचार को धराशायी करने में जुटे हैं। इन शिष्टमंडलों में शामिल सभी लोग दहशतगर्दों के पनाहगाह पाकिस्तान और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों को अलग-अलग मंचों पर बेनकाब कर रहे हैं। इस क्रम में जदयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सियोल, दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा समाप्त कर सिंगापुर पहुंचा है। वहीं, शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में चौथा प्रतिनिधिमंडल कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में है जबकि अन्य दल बहरीन, कतर, रूस, जापान और यूएई जैसे देशों का दौरा कर चुके हैं। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की कूटनीतिक मुहिम जारी है। इस खबर में पढ़ें भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के विदेश दौरे से जुड़ी तमाम अपडेट्स
 

विज्ञापन
All Party Delegation India Expose Pakistan Terror Links in 33 Nations updates in Hindi
शशि थरूर के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली से की मुलाकात । - फोटो : ani

लाइव अपडेट

11:35 PM, 27-May-2025
कांगो में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने की बैठक
किंशासा में शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में डेमोक्रेटिक ग्रुप चार के प्रतिनिधिमंडल ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के विदेश मामलों के आयोग के अध्यक्ष बर्थोल्ड उलुंगु एकोंडा लुकाटा के साथ बैठक की। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा, 'दो दिनों से हम डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में हैं। कल, हमने DRC सरकार के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों के साथ बहुत ही उपयोगी बैठकें कीं... भारत जो संदेश देना चाहता है, उसे DRC ने बहुत अच्छी तरह से स्वीकार किया है... हमारी बात सुनने और भारत के साथ मजबूती से खड़े होने के लिए धन्यवाद... हम यहां शांति और आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता के संदेश के साथ हैं'।

11:34 PM, 27-May-2025
भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में ग्रुप 1 का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब पहुंचा।

विज्ञापन
11:28 PM, 27-May-2025
फ्रांस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ- रविशंकर
भारत-फ्रांस मैत्री समूह और विदेश मामलों तथा रक्षा समिति के सीनेटरों के साथ बैठक के बाद, समूह 2 के नेता भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'हम रक्षा और विदेश मामलों की समिति की उपाध्यक्ष के बहुत आभारी हैं, साथ ही सीनेट में उनके सभी सहयोगियों के साथ इस भव्य भवन में, उन्होंने केवल इतना कहा - हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ हैं... वे पूरी तरह से सहमत थे कि फ्रांस, भारत और पूरे लोकतांत्रिक विश्व को पाकिस्तान से निकलने वाले और पाकिस्तान राज्य द्वारा समर्थित आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक स्वर में बोलने की जरूरत है। हमने उनकी बात सुनी और हम उनके बहुत आभारी हैं... हम सीनेट के सदस्यों के प्रति बहुत सम्मान और धन्यवाद व्यक्त करते हैं जिन्होंने पूरे दिल से भारत के मुद्दे का समर्थन किया है... फ्रांस और भारत और लोगों के लिए ऊर्जा, करुणा, प्रेम - यही सबसे बड़ी बात है।'

11:27 PM, 27-May-2025
दक्षिण अफ्रीका में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में ग्रुप 7 के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का उनके होटल में भारतीय प्रवासियों की तरफ से स्वागत किया गया।







इस दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, 'सबसे पहले मैं भारतीय समुदाय का आभार प्रकट करता हूं, उन्होंने जिस गर्मजोशी हमारा स्वागत किया। आप दे सकते हैं कि अब तो छोटे-छोटे बच्चों के हाथ में भी तिरंगा झंडा नजर आ रहा है। अगर हम तीसरी पीढ़ी की बात करें तो वो भी संदेश दे रहे हैं कि महात्मा गांधी की धरती से नेल्सन मंडेला की धरती पर आकर दोनों ने शांति और अहिंसा की बात की...आज हम आतंकवाद से मुक्ति चाहते हैं, हमें आतंकवाद पर लगाम लगानी होगी। पाकिस्तान ने पहलगाम में जो किया, वह दुनिया के सामने आना चाहिए, कि पाकिस्तान की धरती आतंकवाद को जन्म देती है, पालती है और दुनिया भर में निर्यात करती है। भारत ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बातचीत और आतंक एक साथ नहीं चल सकते, व्यापार और आतंक एक साथ नहीं चल सकते, खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते...हमने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक और निर्णायक हमला किया... भारत किसी को छेड़ता नहीं, अगर भारत को कोई छेड़ता है तो भारत उसे छोड़ता नहीं'।

11:06 PM, 27-May-2025
ग्रीस पहुंचा कनिमोझी के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल
डीएमके सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल समूह छह मंगलवार शाम ग्रीस पहुंचा। एयरपोर्ट पर प्रतिनिधिमंडल का स्वागत ग्रीस में भारतीय राजदूत रुद्रेंद्र टंडन ने किया। प्रतिनिधिमंडल अगले डेढ़ दिन ग्रीस में रहेगा, जहां वे सरकारी अधिकारियों, मीडिया हस्तियों और ग्रीस के सांसदों से बातचीत करेंगे और पाकिस्तान के आतंकवाद और भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर प्रकाश डालेंगे।



 
09:54 PM, 27-May-2025
ग्रीस रवाना हुई कनिमोझी की टीम
डीएमके सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल स्लोवेनिया के लुब्लियाना से ग्रीस के एथेंस के लिए रवाना हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:52 PM, 27-May-2025
सांसदों के साथ दक्षिण अफ्रीका पहुंची सुप्रिया सुले
एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में ग्रुप सात का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका पहुंचा। दक्षिण अफ्रीका में भारत के उच्चायुक्त प्रभात कुमार ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।
 
09:41 PM, 27-May-2025
भारत-फ्रांस फ्रेंडशिप ग्रुप के साथ प्रतिनिधिमंडल की बैठक
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने पेरिस में नेशनल असेंबली में भारत-फ्रांस फ्रेंडशिप ग्रुप के साथ बैठक की।
 
 
 
09:39 PM, 27-May-2025
कांगो में पहलगाम पीड़ितों की याद में रखा गया मौन
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के किंशासा में शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में समूह चार के प्रतिनिधिमंडल ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के विदेश मामलों के आयोग के अध्यक्ष बर्थोल्ड उलुंगु एकोंडा लुकाटा के साथ बैठक की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के प्रतिनिधियों ने पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों की याद में एक मिनट का मौन रखा।
 
07:33 PM, 27-May-2025
'भारत और कुवैत के बीच 250 साल पुरानी साझेदारी'
वहीं भारत-कुवैत मित्रता के 250 वर्ष पूरे होने पर आयोजित प्रदर्शनी 'रिहला-ए-दोस्ती' पर कुवैत हेरिटेज सोसायटी के अध्यक्ष फहद गाजी अलअब्दुलजलील ने कहा, 'मैंने कुछ महीने पहले कुवैत में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी और मैंने भारत और कुवैत के बीच संबंधों को दर्शाने वाली एक प्रदर्शनी पर चर्चा की थी... भारत और कुवैत के बीच 250 साल पुरानी साझेदारी है... प्रदर्शनी में भारत और कुवैत के बीच पुराने और मजबूत संबंधों को दर्शाने वाली कई चीजे हैं'।
 


कुवैत में भारत के राजदूत आदर्श स्वैका ने कहा, 'भारत और कुवैत एफएटीएफ बैठकों समेत सभी बहुपक्षीय मंचों पर बहुत प्रभावी ढंग से समन्वय करते हैं... हम कुवैत सहित सभी अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ मिलकर काम करना जारी रखते हैं'। भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की यात्रा पर उन्होंने कहा, 'अपने मित्रवत भागीदारों के साथ अपने विचार साझा करने से एक-दूसरे की चिंताओं को समझने में मदद मिलती है... यह यात्रा हमारी चिंताओं और संवेदनशीलताओं को समझने में भी मदद करेगी'।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed