{"_id":"5f110dec73d967029f2da849","slug":"agreement-between-india-and-israel-on-increasing-cyber-security-cooperation","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर भारत और इस्राइल में समझौता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
साइबर सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर भारत और इस्राइल में समझौता
Fri, 17 Jul 2020 08:03 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 17 Jul 2020 08:03 AM IST
विज्ञापन
इस्राइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला और आईएनसीडी के महानिदेशक यागल उन्ना
- फोटो : twitter@india in israel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर खतरों से निपटने के लिए भारत और इस्राइल के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस्राइली राष्ट्रीय साइबर निदेशालय (आईएनसीडी) के महानिदेशक यागल उन्ना और इस्राइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला के बीच इस समझौते पर दस्तखत किए गए।
विज्ञापन
आईएनसीडी के महानिदेशक यागल अन्ना ने कहा कि भारत के साथ वैश्विक साइबर खतरों का सामना करने में यह एक अहम कदम साबित होगा। कोविड-19 चुनौतियों से निपटने के लिए त्वरित डिजिटलीकरण प्रक्रियाओं को और एडवांस बनाना जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, इस्राइल अपने अनुभव से योगदान भी कर सकता है और साइबर हमलों से निपटने में भारत के अनुभव से लाभ भी उठा सकता है। समझौता ज्ञापन पर दस्तखत के बाद भारतीय दूतावास ने कहा, नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए यह समझौता एक अहम कदम है।
विज्ञापन