फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After killing 48 people, severe storm Hagibis came to an end in Japan

48 लोगों की जान लेने के बाद थमा भीषण हेजिबीस तूफान, बेहाल हुआ जापान

Tue, 15 Oct 2019 04:49 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 15 Oct 2019 04:49 AM IST
सार

  • 70 साल के सबसे भीषण तूफान से बेहाल हुआ जापान, सैकड़ों घायल
  • 142 नदियों में बाढ़ आने से जनजीवन अस्तव्यस्त, दर्जनों तटबंध टूटे
  • करीब एक लाख बचाव कर्मी और 31 हजार सैनिक राहत कार्य में जुटे
  • परिवहन अस्त-व्यस्त, बुलेट ट्रेन ट्रैक पर पानी भरने से रुका परिचालन

विज्ञापन
After killing 48 people, severe storm Hagibis came to an end in Japan
जापान में आया हेजिबिस तूफान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जापान में आया शक्तिशाली तूफान ‘हेजिबीस’ 48 लोगों की जान लेने के बाद सोमवार को थम गया। हजारों लोगों के फंसे होने की आशंका के बाद राहत कार्य तेज कर दिया गया। हालांकि बारिश की संभावना के चलते राहत कार्य के बाधित होने का खतरा बरकरार है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा, अब भी आपदा प्रभावित 36 प्रांतों में बहुत से लोगों की जानकारी नहीं है। एक लाख बचावकर्मी और 31 हजार सैनिक दिन-रात राहत कार्यों में जुटे हैं। अब भी 16 लोग लापता हैं और घायलों की संख्या 200 से अधिक हो गई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, बुलेट ट्रेन ट्रैक पर पानी भर जाने की वजह से उसके परिचालन को रोकना पड़ा है जबकि लोगों के घरों में भारी बारिश के बाद बाढ़ का पानी घुस गया है। इस तूफान से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तूफान से 216 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली लेकिन ज्यादा नुकसान भारी बारिश की वजह से हुआ। पूर्वी और उत्तरी जापान में 142 नदियों में बाढ़ आई और दर्जनों जगहों पर तटबंध टूट गए। हालांकि विमान सेवा शुरू कर दी गई है।

बेहाल हुआ जापान, डूबीं बुलेट ट्रेनें

‘हेजिबीस’ की चपेट में आकर जहां अब तक 48 लोगों की मौत हो गई है, वहीं सैकड़ों लोग घायल हैं। घर से लेकर सड़क तक और पुलिस से लेकर बुलेट ट्रेन तक सब कुछ तूफान की भेंट चढ़ गया है। बुलेट ट्रेन ट्रैक पर पानी भर जाने की वजह से उसके परिचालन को रोकना पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed