फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After Indian air strike response of Pakistan News Sites

भारत के मुंहतोड़ जवाब के बाद क्या कह रही है पाकिस्तानी मीडिया?

Tue, 26 Feb 2019 10:54 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 26 Feb 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
After Indian air strike response of Pakistan News Sites
pakistan media - फोटो : अमर उजाला

भारत ने मंगलवार को पुलवामा आतंकी हमले का बदला पाकिस्तान से ले लिया है। आज सुबह भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया। 


loader

भारत ने मंगलवार को पुलवामा आतंकी हमले का बदला पाकिस्तान से ले लिया है। आज सुबह भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया। 

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि वायुसेना के विमान ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए। जिसमें आतंकी कैंप पूरी तरह से ध्वस्त हो गए। भारतीय वायुसेना ने बालाकोट, चकोठी और मुजफ्फराबाद के आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से नष्ट किया है। जैश-ए-मोहम्मद का कंट्रोल रूम भी नष्ट हो गया है।

चलिए जानते हैं इस जवाबी कार्रवाई के बाद क्या कह रही है पाकिस्तान मीडिया-

पाकिस्तान समाचार साइट डोन लिखता है- "मुजफ्फराबाद सेक्टर में भारतीय विमानों ने घुसपैठ की कोशिश की, पाकिस्तानी वायु सेना की कार्रवाई के बाद वो भागने लगे।"

इसमें आगे लिखा है, "घुसपैठ पर नई दिल्ली की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने तुरंत कार्रवाई की है। बालाकोट पर बम गिराए गए हैं, कोई हताहत नहीं हुआ है।"



डोन में आगे लिखा है, "भारत अधिकृत कश्मीर में 40 भारतीय जवानों पर हुए आत्मघाती हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। नई दिल्ली ने हमले का आरोप पाकिस्तान पर लगाया है। इस्लामाबाद ने आरोप को खारिज किया है।"

"प्रधानमंत्री इमरान खान ने नई दिल्ली से जांच कराने का वादा किया है, लेकिन अगर वह सबूत पेश करें तभी। लेकिन चेतावनी भी दी है कि अगर भारत हमला करता है तो पाकिस्तान भी उसका पूरा जवाब देगा। वहीं दूसरी ओर जब जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली, तो नई दिल्ली ने तुरंत इस्लामाबाद पर आरोप लगा दिया। और घोषणा की कि वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय में पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए एक राजनयिक कदम उठाएगा।"

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून

पाकिस्तानी समाचार साइट द एक्सप्रेस ट्रिब्यून लिखता है, "भारतीय लड़ाकू विमानों ने घुसपैठ की, बालाकोट के पास बम गिराए।"



इसमें आगे लिखा है, "भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने  नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की, जिसके तुरंत बाद पाकिस्तानी वायु सेना की तरफ से समय पर प्रभावी कार्रवाई की गई, जिसके बाद वो भागने लगे।"

इसमें आगे लिखा है, "एलओसी पर घुसपैठ आर्मी चीफ जनरल कमर बाजवा और एयर चीफ अनवर मुजाहिद खान की बैठक के एक दिन बाद हुई है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed