{"_id":"609067b48ebc3ed2002f83a6","slug":"after-27-years-bill-gates-and-melinda-gates-have-decided-to-end-their-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला: शादी के 27 साल बाद अलग हुए बिल और मेलिंडा गेट्स","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फैसला: शादी के 27 साल बाद अलग हुए बिल और मेलिंडा गेट्स
Tue, 04 May 2021 06:41 AM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 04 May 2021 06:41 AM IST
विज्ञापन
बिल और मेलिंडा गेट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 साल की शादी के बाद बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स ने अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने एक बयान जारी करते हुए कहा - हमने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है। हमें लगता है कि एक युगल के तौर पर हम जीवन के इस मोड़ पर एक साथ आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
जारी बयान में कहा गया है कि, 'काफी बातचीत और अपने रिश्ते पर काम करने के बाद हमने अपनी शादी खत्म करने का फैसला लिया है। बीते 27 साल में अपने तीन शानदार बच्चों का पालकर बड़ा किया है। हमने एक फाउंडेशन भी बनाया है, जो विश्वभर में लोगों के स्वस्थ्य और अच्छे जीवन के लिए काम करता है। हम इस मिशन के लिए अब भी भी एक जैसी सोच रखेंगे और साथ काम करेंगे। हालांकि हमें अब लगता है कि हम जीवन के आने वाले समय में बतौर पति पत्नी साथ नहीं रह पाएंगे। हम नया जीवन शुरू करने जा रहे हैं। ऐसे में लोगों से हमारे परिवार के लिए स्पेस और प्राइवेसी की अपेक्षा है।'
विज्ञापन
27 साल पहले की थी शादी
बता दें कि बिल गेट्स और मेलिंडा की मुलाकात 1987 में न्यूयॉर्क में एक्सपो-ट्रेड मेले में हुई थी. यहीं दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। माइक्रोसॉफ्ट कार पार्किंग में बिल गेट्स ने उन्हें बाहर घूमाने के लिए पूछा था. बिल ने पूछा था कि अब से दो सप्ताह, क्या तुम फ्री हो?" लेकिन मेलिंडा ने उनका प्रस्ताव ठुकराते हुए कहा था कि समय आने पर मुझसे ये सवाल करें।
विज्ञापन
इसके बाद भी बिल गेट्स ने हार नहीं मानी और धीरे- धीरे दोनों की बात आगे बढ़ी। कुछ महीनों बाद दोनों ने इस रिश्ते को सफल बनाया। 1993 में उन्होंने सगाई की और 1994 में नए साल के दिन दोनों ने शादी कर ली।
बिल गेट्स पूर्व में दुनिया के सबसे अमीर शख्स रह चुके हैं और उनकी संपत्ति 100 अरब डॉलर से भी अधिक होने का अनुमान है।
इससे पहले, अमेजन के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) जेफ बेजोस और उनकी पूर्व पत्नी मैकेंजी ने 2019 में तलाक की प्रक्रिया पूरी की थी। मैकेंजी स्कॉट ने फिर से विवाह कर लिया है और वह अमेजन में चार प्रतिशत हिस्सेदारी (करीब 36 अरब डॉलर से अधिक) मिलने के बाद समाजसेवा के कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।
गेट्स दंपती ने 1994 में हवाई में विवाह किया था। मेलिंडा 1987 में माइक्रोसॉफ्ट में एक प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम करती थीं तभी दोनों की मुलाकात हुई थी।
मेलिंडा गेट्स ने 2019 में प्रकाशित अपने संस्मरण ‘द मोमेंट ऑफ लिफ्ट’ में अपने बचपन और जीवन से जुड़े संघर्षों के बारे में बताया है। उन्होंने एक सार्वजनिक शख्सियत की पत्नी होने तथा घर पर तीन बच्चों की परवरिश करने जैसे निजी संघर्षों का भी जिक्र किया है।
पिछले साल बिल गेट्स ने कहा था कि परमार्थ कार्यों में ध्यान देने के लिए वह माइक्रोसॉफ्ट के बोर्ड से हट रहे हैं।