{"_id":"6a901825971579faa6059add","slug":"nepal-floods-new-barrier-lake-poses-high-breach-risk-china-warn-says-next-72-hours-critical-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में मंडरा रहा नया संकट?: तबाही के बीच एक और झील टूटने का खतरा; चीन ने दी चेतावनी, कहा- अगले 72 घंटे अहम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल में मंडरा रहा नया संकट?: तबाही के बीच एक और झील टूटने का खतरा; चीन ने दी चेतावनी, कहा- अगले 72 घंटे अहम
Thu, 27 Aug 2026 04:27 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो/बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो/बीजिंग
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Thu, 27 Aug 2026 04:27 PM IST
सार
नेपाल में भीषण बाढ़ की तबाही के बीच अब एक और बड़ी प्राकृतिक झील के टूटने का खतरा पैदा हो गया है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय के अनुसार, नदियों के संगम के पास बनी झील में पानी तेजी से बढ़ रहा है और अगले 72 घंटे बेहद अहम हैं। अगर प्राकृतिक बांध टूटा तो क्या फिर बाढ़ की नई लहर आएगी और नीचे बसे इलाकों पर कितना असर पड़ेगा? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
नेपाल में मंडराया दूसरा संकट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही के बीच एक और बड़े खतरे की चेतावनी सामने आई है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय के अनुसार, नेपाल में छोछेन खोला और पुरेपू त्सांगपो नदियों के संगम के पास करीब 20 लाख घन मीटर पानी वाली एक बड़ी झील बन गई है। झील पहले ही छलकने लगी है और अगले तीन दिनों में इसमें करीब 30 लाख घन मीटर और पानी आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई झील के टूटने का खतरा कितना बड़ा?
चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने झील के प्राकृतिक बांध के टूटने की आशंका को गंभीर बताया है। चेतावनी के अनुसार अगले 72 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं। पानी लगातार बढ़ने से प्राकृतिक बांध पर दबाव बढ़ सकता है। अगर यह बांध टूटता है तो जमा पानी अचानक नीचे की ओर बह सकता है और पहले से बाढ़ की मार झेल रहे इलाकों में स्थिति और खराब हो सकती है।
विज्ञापन
चीन खतरे से निपटने के लिए क्या कर रहा है?
चीनी अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। बाढ़ के संभावित रास्तों का वास्तविक समय में अनुमान लगाने के लिए कंप्यूटर आधारित बाढ़ मॉडल चलाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य बचाव दलों को समय पर जानकारी देना और नीचे की ओर आने वाली किसी नई बाढ़ के खतरे को कम करना है। कठिन पहाड़ी इलाका और लगातार बारिश बचाव अभियान को और मुश्किल बना रही है।
विज्ञापन