फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   rss chief madison sqaure program alert raise by hindu american foundation

आरएसएस: संघ प्रमुख के अमेरिका में कार्यक्रम को लेकर अलर्ट, हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने चेतावनी क्यों जारी की?

Thu, 27 Aug 2026 10:57 AM IST
नितिन गौतम एएनआई, वॉशिंगटन
एएनआई, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 27 Aug 2026 10:57 AM IST
सार

संघ प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले आगामी कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के एक हिंदू संगठन ने अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में हिंदू समुदाय के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन
rss chief madison sqaure program alert raise by hindu american foundation
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका दौरे पर हैं। उनका यह दौरा शुरुआत से ही चर्चाओं में बना हुआ है। अब अमेरिका के एक गैर लाभकारी हिंदू संगठन हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने एक अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में हिंदू समुदाय के लोगों से मोहन भागवत के मैडिसन स्कवायर गार्डन में होने वाले कार्यक्रम के लिए सतर्क रहने की अपील की गई है। 
विज्ञापन


हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी, शैक्षिक संगठन है, जिसकी स्थापना साल 2003 में हुई थी। इसका मुख्यालय वॉशिंगटन डीसी में है। यह संगठन अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के हितों का ध्यान रखता है। 
विज्ञापन


संगठन ने लोगों को अलर्ट क्यों किया?
मोहन भागवत के कार्यक्रम से पहले हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने सोशल मीडिया पर साझा एक बयान में कहा- 'सामुदायिक परामर्श! हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन, न्यूयॉर्क शहर के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले सार्वभौमिक एकता समारोह से पहले यह सुरक्षा चेतावनी जारी कर रहा है। सतर्क रहें, हालात से अवगत रहें और शालीनता बनाए रखें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन ने कहा, 'हिंदू अमेरिकियों को निशाना बनाने वाले लोगों ने समारोह को बाधित करने का प्रयास किया है। हम न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी से अपील करते हैं कि वे कार्यक्रम में उपस्थित लोगों सहित सभी न्यूयॉर्कवासियों की रक्षा करने के अपने कर्तव्य का पालन करें और सभी नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा की गारंटी दें।'

यूएससीआईआरएफ के विरोध के बीच जारी हुआ अलर्ट
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन की यह चेतावनी ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिकी मानवाधिकार निकाय, यूएससीआईआरएफ ने संघ प्रमुख के अमेरिका दौरे का विरोध किया है। पाकिस्तानी-अमेरिकी नागरिक आसिफ महमूद की अध्यक्षता वाले यूएससीआईआरएफ ने कहा है कि भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति बिगड़ रही है और इस निकाय ने अमेरिका से आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर विचार करने को कहा है। 

विदेश मंत्रालय ने भी विरोध को किया था खारिज
हालांकि विदेश मंत्रालय ने 21 अगस्त को एक ब्रीफिंग में यूएससीआईआरएफ के बयान की कड़ी निंदा की थी और यूएससीआईआरएफ की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि यूएससीआईआरएफ एक पक्षपाती संस्था है और यह वर्षों से भारत के बारे में गलत और भड़काऊ बयान देती रही है। हमें ऐसी संस्थाओं को नजरअंदाज करना चाहिए क्योंकि उनके अपने एजेंडे होते हैं और उनकी विश्वसनीयता भी नहीं होती।


न्यूयॉर्क के मेयर ने भी किया था विरोध
न्यूयॉर्क के भारतीय मूल के मेयर जोहरान ममदानी ने भी न्यूयॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया था। जब ममदानी से पूछा गया कि क्या आरएसएस की रैली को रद्द कर देना चाहिए? तो उन्होंने कहा, 'मैं इस रैली का समर्थन नहीं करता। लेकिन मुझे नहीं पता कि किसी निजी कार्यक्रम को रद्द करने का अधिकार शहर के पास है या नहीं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed