फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेपाल त्रासदी: सैलाब में बहते सपने, मलबे में दबी जिंदगी की उम्मीद, झकझोर देंगी तबाही की ये भयावह तस्वीरें

Thu, 27 Aug 2026 03:47 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 27 Aug 2026 03:47 PM IST
सार

नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचाई है। उफनती नदी के तेज बहाव और मलबे के कारण कई घर क्षतिग्रस्त होकर खतरनाक स्थिति में खड़े हैं। कई मकान पानी में डूब गए हैं, जहां तक पहुंचने के लिए बचावकर्मी अर्थमूवर की मदद ले रहे हैं। मलबे और पानी के बीच जीवित बचे लोगों की तलाश जारी है।  देखिए नेपाल त्रासदी की तबाही की तस्वीरें...

 

विज्ञापन
Nepal Tragedy flood Dreams swept away by the deluge these images of devastation will leave you shaken
नेपाल त्रासदी - फोटो : पीटीआई

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। अचानक आई बाढ़ ने कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। कहीं घर और सड़कें पानी में डूब गईं, तो कहीं लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों की ओर भागते नजर आए। राहत और बचाव दल लगातार प्रभावित इलाकों में लोगों को निकालने में जुटे हैं। बाढ़ के बाद तबाही का मंजर बेहद डरावना है। तस्वीरों में कहीं पानी का तेज बहाव दिख रहा है, तो कहीं बाढ़ के बीच फंसे लोगों की बेबसी साफ नजर आ रही है। 

Nepal Tragedy flood Dreams swept away by the deluge these images of devastation will leave you shaken
नेपाल बाढ़ - फोटो : पीटीआई

 नेपाल के त्रिशूली में लेंडे नदी की वजह से आए अचानक बाढ़ के बाद त्रिशूली नदी में मटमैले पानी का तेज़ बहाव दिख रहा है, जो आगे चलकर भोटे कोशी नदी में मिल जाता है।

Nepal Tragedy flood Dreams swept away by the deluge these images of devastation will leave you shaken
राहत कार्यों के लिए मानवीय सहायता सौंपी - फोटो : पीटीआई

काठमांडू पहुंचने के बाद भारतीय वायु सेना के विमान से आपातकालीन राहत सामग्री के बक्से उतारे जा रहे हैं। भारत ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद तुरंत खोज, बचाव और पुनर्वास कार्यों में मदद के लिए जरूरी सामान वाला 10 टन का मानवीय सहायता पैकेज भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nepal Tragedy flood Dreams swept away by the deluge these images of devastation will leave you shaken
छात्रों ने नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की। - फोटो : पीटीआई

जम्मू में छात्रों ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों के लिए विशेष प्रार्थना की।

विज्ञापन
Nepal Tragedy flood Dreams swept away by the deluge these images of devastation will leave you shaken
लोगों के रिश्तेदारों की जानकारी लेते हुए - फोटो : पीटीआई

नेपाल के त्रिशूली में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद लापता लोगों के रिश्तेदार सेना के बचाव कैंप के पास जानकारी ले रहे हैं। जबकि खोज और बचाव अभियान जारी है। 26 अगस्त को उत्तरी रसुवा में भोटे कोशी नदी बेसिन में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे बस्तियों, सड़कों और ऊर्जा के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। सैकड़ों लोगों के लापता होने की खबर है और मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed