नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। अचानक आई बाढ़ ने कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। कहीं घर और सड़कें पानी में डूब गईं, तो कहीं लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों की ओर भागते नजर आए। राहत और बचाव दल लगातार प्रभावित इलाकों में लोगों को निकालने में जुटे हैं। बाढ़ के बाद तबाही का मंजर बेहद डरावना है। तस्वीरों में कहीं पानी का तेज बहाव दिख रहा है, तो कहीं बाढ़ के बीच फंसे लोगों की बेबसी साफ नजर आ रही है।
नेपाल त्रासदी: सैलाब में बहते सपने, मलबे में दबी जिंदगी की उम्मीद, झकझोर देंगी तबाही की ये भयावह तस्वीरें
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Thu, 27 Aug 2026 03:47 PM IST
सार
नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचाई है। उफनती नदी के तेज बहाव और मलबे के कारण कई घर क्षतिग्रस्त होकर खतरनाक स्थिति में खड़े हैं। कई मकान पानी में डूब गए हैं, जहां तक पहुंचने के लिए बचावकर्मी अर्थमूवर की मदद ले रहे हैं। मलबे और पानी के बीच जीवित बचे लोगों की तलाश जारी है। देखिए नेपाल त्रासदी की तबाही की तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन