फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan will not release 5000 Taliban prisoners, President said no promise in agreement

तालिबान के 5 हजार कैदी नहीं छोड़ेगा अफगानिस्तान, राष्ट्रपति बोले- समझौते में रिहाई का वादा नहीं

Sun, 01 Mar 2020 10:22 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 01 Mar 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Afghanistan will not release 5000 Taliban prisoners, President said no promise in agreement
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी - फोटो : ANI

अफगानिस्तान शांति समझौते पर संकट के बादल घिरते नजर आ रहे हैं। इसमें तालिबान कैदियों की रिहाई एक बड़ी वजह उभरकर सामने आई है। शांति समझौते के अगले दिन अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी सरकार तालिबान के 5 हजार कैदियों को रिहा नहीं करेगी। समझौते में इस तरह का कोई वादा नहीं है।

विज्ञापन


गनी ने कहा कि सात दिवसीय आंशिक युद्ध विराम जारी रहेगा, लेकिन उन्होंने अमेरिका-तालिबान समझौते के उस अहम अंश को खारिज कर दिया, जिसमें हजारों तालिबान कैदियों को रिहा करने की बात है। उन्होंने अफगानिस्तान में विदेशी सेना के प्रभारी अमेरिकी कमांडर का जिक्र करते हुए कहा, ‘जनरल (स्कॉट) मिलर ने तालिबान को यह करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


यह जारी रहने की उम्मीद है। तालिबान के पांच हजार कैदियों को रिहा करने का कोई वादा नहीं है। यह सही है और स्थानीय लोगों की अपनी मर्जी है। यह अफगान वार्ता के एजेंडे में शामिल हो सकती है, लेकिन वार्ता के लिए जरूरी शर्त नहीं हो सकती। किसी भी कैदी की रिहाई अमेरिका के अधिकार क्षेत्र में नहीं है, बल्कि यह अफगान सरकार के अधिकार क्षेत्र में है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार को कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और तालिबान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। इसके तहत अगले 14 महीने में अमेरिका और नाटों की देशों की सेनाएं अफगानिस्तान से लौट जाएंगी। इसके अलावा तालिबान के पांच हजार कैदियों की रिहाई भी शांति समझौते का एक हिस्सा है। इसके बदले तालिबान को एक हजार बंधकों को रिहा करना है। 

ट्रंप बोले- तालिबानी नेताओं से जल्द करूंगा मुलाकात 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उनकी जल्द ही तालिबान के नेताओं से मुलाकात करने की योजना है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध कोई और लड़े, खासतौर से उस क्षेत्र के देश यह लड़ाई लड़ें।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मैं जल्द ही तालिबान के नेताओं से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात करूंगा। हम उम्मीद कर रहे हैं कि उन्होंने जो कहा वे उस पर अमल करेंगे, वे आतंकवादियों का खात्मा करेंगे। वे कुछ बहुत बुरे लोगों का खात्मा करेंगे। वे इस लड़ाई को जारी रखेंगे।’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘हमें अफगानिस्तान में आतंकवादियों का सफाया करने में बड़ी सफलता मिली लेकिन इतने वर्षों के बाद अब वक्त आ गया है कि अपने लोगों को घर वापस लाया जाए। हम अपने लोगों को घर लाना चाहते हैं।’

ट्रंप का यह बयान तब आया है जब कुछ घंटों पहले अमेरिका और तालिबान ने दोहा में एक एतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत अमेरिका 14 माह के अंदर अपने सैनिकों को अफगानिस्तान से वापस बुला लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed