फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan: Taliban declares 3 day ceasefire for Eid celebrations post Kabul school blasts

अफगानिस्तान: काबुल में 60 बच्चों की जान लेने के बाद अब ईद मनाएगा तालिबान, तीन दिन के सीजफायर का किया एलान

Mon, 10 May 2021 08:38 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 10 May 2021 08:38 AM IST
सार

तालिबान ने ईद पर तीन दिन के सीजफायर यानी संघर्ष विराम का एलान किया। इस आतंकी संगठन के प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Afghanistan: Taliban declares 3 day ceasefire for Eid celebrations post Kabul school blasts
तालिबान आंतकी

विस्तार

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में दो दिन पहले एक स्कूल पर हमला कर 60 से अधिक छात्रों की जान लेने वाले तालिबानी आंतकी अब ईद मानाने की तैयारी में लगे हुए। तालिबान ने ईद पर तीन दिन के सीजफायर यानी संघर्ष विराम का एलान किया। इस आतंकी संगठन के प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


तालिबान प्रवक्ता  मोहम्मद नईम ने एलान किया, ''इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान (तालिबान के कब्जे वाले क्षेत्र का नाम) सभी मुजाहिदीनों को आदेश दिया जाता है कि तीन दिन तक युद्ध विराम रखना है। इस दौरान दुश्मन पर हमला नहीं करेंगे ताकि हमारे देशवासी ईद शांति और आराम से मना सकें।''  प्रवक्ता नईम ने कहा कि अगर हम पर हमला होता है, तो इसका जवाब जरूर दिया जाएगा।  
विज्ञापन

 तालिबानी प्रवक्ता ने ये भी कहा कि तालिबानी सरकार के कंट्रोल वाली जगहों पर न जाएं। इसके बावजूद अगर दुश्मन हम पर हमला करता है, तो उसे मुंहतोड़ जवाब जरूर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालिबान ने ईद पर सीजफायर का एलान काबुल में शिया बहुल दस्त-ए-बारची इलाके में स्थित सैयद अल-शाहदा स्कूल के नजदीक हुए धमाके के दो दिन बाद किया है। इस आत्मघाती हमले में करीब 60 लोगों की मौत हो गई और 150 से अधिक लोग घायल हुए। मरने वालों में ज्यादातर स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियां थी, जो छुट्टी के बाद स्कूल से बाहर निकल रहीं थीं।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने रविवार को काबुल के एक स्कूल पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। साथ ही एक दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान किया था। उप आंतरिक मंत्री सादिक सिद्दकी ने बताया कि राष्ट्रपति गनी ने तालिबान से निर्दोष अफगानी लोगों को निशाना न बनाने की अपील की है। तालिबान ने नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हमले की निंदा की है और इसमें अपना हाथ होने से इनकार किया है। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।


बता दें कि अफगानिस्तान में अभी अफगानी तालिबान और पाकिस्तानी तालिबान सक्रिय हैं। इसके साथ ही सीरिया का आईएसआईएस, हक्कानी ग्रुप भी पाकिस्तान संरक्षित तालिबान जैसे आंतकी संगठन को मदद करता है। अफगान की 60 फीसदी जमीन पर तालिबान का प्रभाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed