फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan Taliban claim Pakistan carried out a major drone attack targeting a market and a house many killed

Afghanistan: तालिबान का दावा- पाकिस्तान ने ड्रोन से किया बड़ा हमला, बाजार और घर को बनाया निशाना; पांच की मौत

Thu, 16 Oct 2025 07:42 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 16 Oct 2025 07:42 PM IST
सार

अफगानिस्तान ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने काबुल पर दो ड्रोन हमले किए, जिसमें एक घर और एक बाजार को निशाना बनाया गया। यह हमला ऐसे वक्त हुआ जब दोनों देशों के बीच बुधवार को 48 घंटे के लिए संघर्षविराम की घोषणा हुई थी। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक पांच लोगों की मौत और कई घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Afghanistan Taliban claim Pakistan carried out a major drone attack targeting a market and a house many killed
अफगान तालिबान के लड़ाके - फोटो : एएनआई डिजिटल

विस्तार

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव दिन-प्रतिदिन और बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने गुरुवार को दावा किया कि पाकिस्तान ने बुधवार को काबुल पर दो ड्रोन हमले किए।काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता खालिद जद्रान ने बताया कि ये हमले बुधवार दोपहर को हुए। पहला हमला एक निजी घर को निशाना बनाकर किया गया, जबकि दूसरा हमला एक बाजार में हुआ। 

विज्ञापन


बता दें कि यह हमला उस वक्त हुआ जब दोनों देशों के बीच हालिया हिंसा के बाद संघर्ष विराम की घोषणा हुई थी। हालांकि जद्रान ने हताहतों की स्पष्ट जानकारी नहीं दी, लेकिन अस्पताल सूत्रों के मुताबिक पांच लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हुए हैं। वहीं इस मामले में घायलों का इलाज कर रहे एक एनजीओ इमरजेंसी के अनुसार, अधिकांश लोगों को बम के टुकड़े से घाव, जलन और अंदरूनी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Terrorism: 'आतंकवाद को किसी भी तरह का समर्थन करने वालों को ही भुगतना पड़ेगा', NAM में भारत का कड़ा संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने पहले तेल टैंकर विस्फोट बताया था
हमले के तुरंत बाद तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने शुरू में इसे तेल टैंकर विस्फोट बताया था, लेकिन बाद में इसे ड्रोन स्ट्राइक माना गया। गौरतलब है कि यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच संबंध पहले से ही तनावपूर्ण हैं और दोनों देशों ने हाल ही में 48 घंटे का संघर्षविराम घोषित किया था।

ये भी पढ़ें:- Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, टीटीपी के 34 आतंकियों को किया ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed