फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ukraine 1.2 billion loss 2024 defense deals corruption how scam happened

खुलासा: यूक्रेन को 2024 में हुआ 1.2 अरब डॉलर का नुकसान, रक्षा सौदों में जमकर हो रहा भ्रष्टाचार; कैसे हुआ खेल?

Wed, 09 Sep 2026 05:55 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, एंड्रयू ई. क्रैमर/बियांका पल्तारो और एवेलिना रियाबेंको, द न्यूयॉर्क टाइम्स, कीव/न्यूयॉर्क।
एजेंसी, एंड्रयू ई. क्रैमर/बियांका पल्तारो और एवेलिना रियाबेंको, द न्यूयॉर्क टाइम्स, कीव/न्यूयॉर्क। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 09 Sep 2026 05:55 AM IST
सार

यूक्रेन को 2024 में रक्षा सौदों में धोखाधड़ी और बर्बादी के कारण 1.2 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।
जांच में खराब मोर्टार, महंगे रॉकेट सौदे और भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद कंपनियों को ठेके मिलने की बात सामने आई। आखिर रक्षा खरीद में यह खेल कैसे चलता रहा? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
ukraine 1.2 billion loss 2024 defense deals corruption how scam happened
जंग के मैदान में तोप के गोले फुस्स... - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

रूसी सैनिकों ने 2024 में पूर्वी यूक्रेन में खाइयों पर हमला बोला तो यूक्रेनी तोपखाने के जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी। लेकिन गोले आगे बढ़ने वाली सेना के पास फटने के बजाय, लॉन्च ट्यूब से बाहर गिर गए या हल्की-सी आवाज के साथ जमीन पर जा गिरे, जिससे धूल का गुबार उड़ने लगा।
विज्ञापन


यह यूक्रेन की रक्षा कंपनियों की गद्दारी का नतीजा था। दरअसल, रक्षा कंपनियां भ्रष्टाचार में शामिल थी और उन्होंने सेना को हजारों खराब मोर्टार गोलों की आपूर्ति की थी। गोपनीय सैन्य ऑडिट रिपोर्ट सामने आने पर पता चला है कि अकेले 2024 में यूक्रेन को धोखाधड़ी और बर्बादी के कारण 1.2 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। सैन्य खरीद पर स्टेट ऑडिट सर्विस व रक्षा मंत्रालय की गोपनीय ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के शीर्ष 10 सैन्य ठेकेदारों में से सात ऐसे थे जिन्होंने नए अनुबंध हासिल किए, जबकि उनके खिलाफ धोखाधड़ी के खुले आपराधिक मामले चल रहे थे। भ्रष्टाचार का खुलासा होने पर कुछ कंपनियों के सीईओ या शीर्ष अधिकारियों की गिरफ्तारी के बावजूद इन कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने या इनसे दूरी बनाने के बजाय सरकारी एजेंसियां आंख मूंदकर इन्हें उपकृत करती रहीं।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के मामले में जमानत, फिर भी सौदा 
सरकारी स्वामित्व वाले एक यूक्रेनी कारखाने ने सेना को 233,000 दोषपूर्ण मोर्टार सौंपे। कारखाने के निदेशक लियोनिद शाइमैन को युद्ध के दौरान रक्षा उद्योग में सबसे बड़े घोटालों में से एक में गिरफ्तार किया गया था। चौंकाने वाली बात यह है कि जब शाइमैन को लगभग 28 करोड़ डॉलर का पहला मोर्टार अनुबंध दिया गया था, तब वह पहले से ही भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत पर बाहर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिका-कनाडा व्यापार युद्ध: ट्रंप के टैरिफ का कनाडा ने दिया जवाब; स्टील समेत क्या सामान महंगे होंगे?

बिचौलियों का खेल, कम बोली की अनदेखी 
  • जब रक्षा खरीद एजेंसी ने सैकड़ों मिलियन डॉलर के रॉकेट आर्टिलरी खरीदने के लिए बोलियां मंगाईं, तो तीन कंपनियों ने जवाब दिया। तुर्की की मूल निर्माता कंपनी आर्का डिफेंस ने सीधे कारखाने से सबसे कम बोली (4,200 डॉलर प्रति रॉकेट) लगाई।
  • अनुबंध सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी चेकोस्लोवाक ग्रुप की सहायक कंपनी को दे दिया गया। सीधे निर्माता से खरीदने के बजाय चेक कंपनी को बिचौलिया बनाकर ऊंचे दामों पर रॉकेट खरीदने से यूक्रेन का बिल 130 मिलियन डॉलर बढ़ा।
  • रक्षा अनुबंधों ने चेक समूह के 33 वर्षीय मालिक मिचेल स्ट्रनाड को फोर्ब्स की सूची में सबसे अमीर हथियार निर्माता के रूप में स्थापित कर दिया। कंपनी के कुल राजस्व का 40 प्रतिशत हिस्सा यूक्रेन से जुड़े बिक्री समझौतों से आया था।

यूक्रेन पर रूस का हमला 2 लोगों की मौत, 10 घायल
कीव। रूस ने मंगलवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 10 लोग घायल हुए। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला ऐसे समय हुआ जब अमेरिका के विशेष दूत जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ युद्ध खत्म कराने की नई कोशिश के तहत अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर कीव पहुंचे हैं। यूक्रेन की राज्य आपात सेवा के अनुसार, राजधानी के कम से कम पांच जिलों में नुकसान और आग लगने की घटनाएं हुईं। कीव सिटी मिलिट्री प्रशासन ने बताया कि नागरिक ढांचे को कम से कम 16 जगह नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed